12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यशंकराचार्य वाला जगन्नाथ धाम तो पुरी में है… पश्चिम बंगाल के नए...

शंकराचार्य वाला जगन्नाथ धाम तो पुरी में है… पश्चिम बंगाल के नए मंदिर के नाम पर ओडिशा में विरोध

Published on

भुवनेश्वर

ओडिशा में भगवान जगन्नाथ के भक्तों और पुजारियों के एक वर्ग ने पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से नवनिर्मित दीघा मंदिर को ‘जगन्नाथ धाम’ के रूप में चित्रित करने पर नाराजगी जताई है। तीस अप्रैल को दीघा में जगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन के दौरान मुख्य पुजारी रहे रामकृष्ण दासमोहपात्रा ने भी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में नए मंदिर से जुड़े ‘जगन्नाथ धाम’ शब्द को हटाने की मांग की। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि मैं भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से दीघा जगन्नाथ मंदिर से ‘धाम’ शब्द हटाने का अनुरोध करता हूं।

दीघा मंदिर को ‘धाम’ क्यों कहा?
दासमोहपात्रा ने कहा कि मैं ओडिशा सरकार और श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) से भी इस मामले पर बातचीत शुरू करने का आग्रह करता हूं। मेरी समझ से पुरी ही एकमात्र स्थान है जिसे ‘जगन्नाथ धाम’ कहा जाता है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में बनर्जी को पत्र लिखेंगे। उपमुख्यमंत्री के वी सिंह देव ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी इस घटनाक्रम से अवगत हैं। देव ने कहा कि मेरे पास सीमित ज्ञान है और मैं उनके (बनर्जी) जितना बुद्धिमान नहीं हूं। मैं जानता हूं कि भारत में चार ‘धाम’ हैं। उन्हें (बनर्जी) यह बताना चाहिए कि उन्होंने दीघा मंदिर को ‘धाम’ क्यों कहा। देश में कई जगन्नाथ मंदिर हो सकते हैं, लेकिन पुरी एकमात्र जगन्नाथ ‘धाम’ है।

ममता बनर्जी से सफाई मांगी
प्रसिद्ध रेत कलाकार और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित सुदर्शन पटनायक ने इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सफाई मांगी है। उन्होंने बनर्जी पर दुनिया भर में भगवान जगन्नाथ के करोड़ों भक्तों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। बुधवार को दीघा में जगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन के बाद बनर्जी ने इसे ‘धाम’ की संज्ञा दी थी।

मुख्यमंत्री को लिखा लेटर
ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी को लिखे पत्र में पटनायक ने कहा कि इस कदम से दुनिया भर के लाखों जगन्नाथ भक्तों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। हमारे पवित्र धर्मग्रंथों के अनुसार, केवल एक ही ‘जगन्नाथ धाम’ है, जो पुरी में स्थित है। किसी अन्य मंदिर को इस नाम से जोड़ने से भ्रम पैदा हो सकता है।

भगवान जगन्नाथ के लाखों भक्तों से माफी मांगें
पटनायक ने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि वह दीघा स्थित मंदिर को ‘धाम’ के रूप में पेश करने के लिए भगवान जगन्नाथ के लाखों भक्तों से माफी मांगें। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंध समिति के पूर्व सदस्य माधव महापात्रा ने बनर्जी से अपील की कि वह ऐसा ‘गलत दावा’ करने से बचें।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...