18.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभोपालइंदौर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' नारेबाजी मामला, पार्षद और व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष को पुलिस...

इंदौर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नारेबाजी मामला, पार्षद और व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष को पुलिस ने पकड़ा

Published on

इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी और बड़वाली चौकी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजिक बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पहलगाम आतंकी हमले के विरोध प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में हुई है। पुलिस ने दोनों पर दो समुदायों के बीच दुश्मनी बढ़ाने का आरोप लगाया है। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है।

दरअसल, कुछ दिनों पहले पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इसके विरोध में बड़वाली चौकी क्षेत्र में प्रदर्शन किया गया था। इस प्रदर्शन में कुछ युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही, कुछ लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

भाजपा ने जताई आपत्ति
वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने इस पर नाराजगी जताई। वह सीधे सदर बाजार थाने पहुंचे। विधायक ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन और नारेबाजी में शामिल दोषियों को पकड़ा जाए और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। पुलिस ने पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

बजरंग दल ने किया विरोध
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार शाम को हिंदू संगठन बजरंग दल ने मोर्चा संभाल लिया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तीन घंटे तक थाने का घेराव किया। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप भी लगाया। साथ ही, उन्होंने टीआई यशवंत बड़ौले को निलंबित करने की मांग की।

यहां से पकड़ाए दोनों
जोन-1 के एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। शनिवार को पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने कादरी और बड़वाली चौकी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजिक बाबा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले को गंभीर बताया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

डिजिटल मॉनिटरिंग फेल: भोपाल बना बिजली चोरी का सबसे बड़ा ‘एडवांस’ केंद्र, हर साल ₹26.80 करोड़ की चपत

भोपाल। राजधानी भोपाल मध्य प्रदेश में बिजली चोरी का सबसे बड़ा और 'नेक्स्ट लेवल'...

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

भोपाल में पेट्रोल ₹114.65 और डीजल ₹99.74 पर पहुँचा, प्रदेश के प्रमुख शहरों में...

जिला बदर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाला यासीन मलिक गिरफ्तार, कोहेफिजा पुलिस की कार्यवाही

भोपाल। राजधानी की कोहेफिजा थाना पुलिस ने जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने...