5.9 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यत्रिकुटा पर्वत पर बिजली गिरने का विहंगम दृश्य कैमरे में कैद, मां...

त्रिकुटा पर्वत पर बिजली गिरने का विहंगम दृश्य कैमरे में कैद, मां वैष्णो देवी के लगने लगे जयकारे

Published on

कटरा

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार शाम मौसम ने एकदम से करवट बदली। कटरा में त्रिकुटा पर्वत पर आसमान से बिजली गिर गई जिसका विहंगम दृश्य कैमरे में कैद हो गया। मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए श्रद्धालु त्रिकूटा पर्वत का वीडियो बना रहा था तभी एकदम से अचानक तेज बिजली के गड़गड़ाने की आवाज आई और यह दुर्लभ दृश्य कैमरे में कैद हो गया। इस दौरान वहां पर मौजूद श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के जयकारे लगाने लगे। यह दुर्लभ दृश्य कैमरे के साथ-साथ श्रद्धालुओं के दिलों में भी बस गया।

राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 2 मई से 4 मई तक जम्मू-कश्मीर में बारिश, आंधी, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है।

दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम का मिजाज
वहीं, आपको बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश ने अचानक मौसम का मिजाज बदल दिया है। आज सुबह करीब पांच बजे से तेज बारिश शुरू हुई है उसके बाद से लगातार कई घंटों तक रह रह कर बारिश होती रही। दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में भी मूसलाधार बारिश हुई। इस बारिश की वजह से मौसम तो बदला ही है, कई जगहों पर पानी भी भर गया है। बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया है।

3 दिन तक बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने तीन दिन तक दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका भी जताई थी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ये बारिश हो रही है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है जिससे झुलसाती गर्मी से राहत मिली है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...