25.9 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालमहिला SI ने 'अमन' से की मोहब्बत, निकला 'अहमद'… बच्चा होने के...

महिला SI ने ‘अमन’ से की मोहब्बत, निकला ‘अहमद’… बच्चा होने के बाद खुला ‘राज’, तो भागे-भागे पहुंची थाने

Published on

रायसेन

जिले की एक महिला सब इंस्पेक्टर ‘अमन’ नाम के युवक के प्यार में इतनी पागल हो गई थी कि सच क्या है, उसे पता नहीं चल सका। उसने ‘अमन’ से शादी भी कर ली और बच्चे भी हो गए, लेकिन जब ‘अमन’ का असली चेहरा ‘अहमद’ बनकर सामने आया, तो महिला सब इंस्पेक्टर के होश उड़ गए। अब इतनी देर हो चुकी थी कि वह चाह कर भी कुछ नहीं कर सकती थी।

दरअसल, यह मंडीदीप थाने ‘लव जिहाद’ का एक मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक महिला आरक्षक के पद पर भोपाल में तैनात थी। वह सब इंस्पेक्टर की तैयारी कर रही थी। तैयारी के दौरान ही ‘अमन’ नाम के युवक से उसकी दोस्ती हुई। वह जहांगीराबाद में एक कैफे चलाता था। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। दोनों ने संबंध बनाए और साल 2019 में शादी कर ली। दोनों साथ में रहने लगे। इसी बीच दोनों को एक बच्चा भी हुआ। कुछ समय बाद महिला ने एसआई का एग्जाम पास किया और रायसेन में पदस्थ हो गई।

नाम बदलकर की थी शादी
इसी बीच महिला को साल 2020 में घर पर एक लेटर आया जिससे पता चला कि ‘अमन’ का असली नाम ‘इश्तियाक अहमद’ है। उसने नाम बदलकर शादी की है। फिर क्या था शादी और बच्चे की मजबूरी की वजह से साथ रहने लगी। चाह करके भी कुछ नहीं कर पा रही थी। अब इसके बाद आरोपी ने महिला से मारपीट शुरू कर दी। धीरे- धीरे महिला ने दूरी बना ली। फिर 2025 में आरोपी ‘अहमद’ महिला के घर पहुंचा और मारपीट करने लगा। महिला ने इस बात की शिकायत थाने में की जिसके बाद पुलिस ने घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना के तहत मामला दर्ज किया। उसकी जांच में धर्म छुपाकर शादी करने का मामला भी सामने आया। पुलिस ने आरोपी इश्तियाक अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भोपाल में ‘लव जिहाद’ का विरोध
बता दें कि राजधानी भोपाल में ‘लव जिहाद’ का मामला अभी थमा नहीं है कि रायसेन में भी एक और मामला सामने आ गया। भोपाल में हिंदू समाज के लोग हिंदू लड़कियों से रेप का जमकर विरोध कर रहे हैं। आरोपियों ने लड़कियों की अश्लील वीडियो भी बना ली है। इसी वीडियो को दिखाकर वे उन्हें ब्लैकमेल करते थे और उनके साथ दुष्कर्म करते थे।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान आज, भेल के ईडी रहेंगे मौजूद

भोपाल। बीएचईएल थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर और अंडे फेंके; हेलमेट पहनकर जान बचाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ है।...

More like this

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...