11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यराजस्थान में मौसम ने फिर वक्त बदल दिया, जज्बात बदल दिए! तेज...

राजस्थान में मौसम ने फिर वक्त बदल दिया, जज्बात बदल दिए! तेज अंधड़- ओलों के साथ हुई बारिश

Published on

जयपुर

मई का महीने भीषण गर्मी का महीना माना जाता है लेकिन इस बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम पूरी तरह बदल गया है। हाल में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई शहरों के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। ऐसे में मौसम ठंडा ठंडा कूल कूल हो गया। शुक्रवार को दोपहर बाद जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। ठीक उसी तरह शनिवार को भी दोपहर बाद तेज आंधी के साथ बारिश हुई। जयपुर, सीकर और नागौर सहित कुछ जिलों में ओले भी गिरे। ओलावृष्टि के कारण कुछ जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद जयपुर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसी तरह सीकर और नागौर में भी पारा काफी डाउन हुआ।

आधा दर्जन जिलों में हुई तेज बारिश
मौसम केंद्र जयपुर की ओर से आज शनिवार को प्रदेश के 28 जिलों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना जताई थी। तेज अंधड़ कई जिलों में आया। धूल भरी आंधी के चलते राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जयपुर, सीकर, नागौर, टोंक, भरतपुर, दौसा, झुंझुनूं, कोटा, बारां, झालावाड़, अजमेर सहित कुछ जिलों में शनिवार दोपहर को तेज रफ्तार से हवाएं चली। इन सभी जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। जयपुर, सीकर, नागौर और झुंझुनूं तेज बारिश हुई और अलग अलग शहरों में ओले भी गिरे।

अगले चार दिन बारिश वाला मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले चार दिन तक रहने की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार की तरह कल रविवार को भी मौसम आंधी और बारिश वाला रहेगा। आंधी और बारिश की वजह से तापमान में और गिरावट आने की भी संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर के अधिकारियों की मानें तो कल रविवार को भी राजस्थान के 80 फीसदी हिस्से में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश होने की संभावना है साथ ही कुछ जिलों में ओले भी गिर सकते हैं।

Latest articles

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...