11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यराजस्थान: मंत्री किरोड़ी मीणा ने आखिर खोला राज, बताया क्यों दिया इस्तीफा,...

राजस्थान: मंत्री किरोड़ी मीणा ने आखिर खोला राज, बताया क्यों दिया इस्तीफा, बोले-मुरारीलाल के चक्कर में…

Published on

दौसा/जयपुर

भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा बीते समय अपने इस्तीफे को लेकर काफी सुर्खियों में रहें। इस बीच किरोड़ी लाल मीणा ने शनिवार को दौसा में इस्तीफे को लेकर अपने बड़े बयान से सियासी गलियारों में हलचल मचा दी हैं। उन्होंने इससे पर्दा उठाते हुए बताया कि क्यों उन्होंने इस्तीफा देने की घोषणा की? उन्होंने कहा कि मुरारी लाल मीणा के चक्कर में मुझे इस्तीफा देना पड़ा, वरना नहीं देता। इस दौरान दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा भी मौजूद थे, उनके सामने ही किरोड़ी लाल मीणा ने चुटकी लेते भी यह बयान दिया। इधर, किरोड़ी लाल के इस बयान के बाद राजनीतिक जानकार लोग इसके कई मायने निकाल रहे हैं।

किरोड़ी बोले, मुरारी के चक्कर में दिया इस्तीफा
लोकसभा चुनाव 2024 में दौसा लोकसभा सीट पर बीजेपी की हार के बाद कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इसके बाद उनके इस्तीफे को लेकर कई राजनीतिक घटनाक्रम भी देखने को मिले। करीब 9 महीने बाद बीजेपी हाई कमान के निर्देश पर किरोड़ी ने आखिर मंत्री पद संभाला। इधर, दौसा में एक कार्यक्रम में उन्होंने इस रहस्य से पर्दा खोलते हुए कहा कि मैं पिछले 9 महिने से अवकाश पर था। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा ने इस्तीफा दिलवा दिया और वनवास भी कटवा दिया, वरना इस्तीफा नहीं देता। इस दौरान कार्यक्रम में दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा भी मौजूद थे, उनके सामने ही किरोड़ी लाल मीणा ने चुटकी लेते भी यह बयान दिया। इधर, किरोड़ी के बयान से सियासी गलियारों में जमकर हलचल मच गई है।

किरोड़ी लाल मीणा के बयान के क्या हैं मायने?
दौसा में किरोड़ी लाल के इस बयान को समझा जाएं तो किरोड़ी ने इसे लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव परिणाम से जोड़ा हैं। दौसा में बीजेपी ने लोकसभा सीट से उम्मीदवार कन्हैयालाल मीणा को जीत दिलाने के लिए किरोड़ी लाल को जिम्मेदारी सौंपी थी। इसको लेकर किरोड़ी लाल मीणा ने एडी से चोटी का जोर भी लगाया। यहां तक कि उन्होंने मीणा समाज की महापंचायत में चेतावनी दी कि यदि कन्हैया लाल मीणा लोकसभा चुनाव में हारा, तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। इसके बावजूद भी किरोड़ी लाल मीणा कन्हैया लाल को जीत नहीं दिला सके। इधर, किरोड़ी के पूरा जोर लगाने के बाद भी कांग्रेस के मुरारी लाल मीणा ने जीत हासिल की। इससे किरोड़ी की राजनीतिक प्रतिष्ठा काफी प्रभावित हुई थी। माना जा रहा है कि इसी से व्यथित होकर किरोड़ी ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

Latest articles

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...