11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यजातीय जनगणना पर BJP से अलग राह धर लिए चिराग, डिमांड से...

जातीय जनगणना पर BJP से अलग राह धर लिए चिराग, डिमांड से टेंशन में आएंगे नीतीश; लालू-तेजस्वी पकड़ लेंगे माथा

Published on

पटना

जातीय जनगणना को लेकर दिल्ली से बिहार तक सियासी घमासान मचा हुआ है। आरोप-प्रत्यारोप और श्रेय लेने की होड़ लगी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि देश में जाति जनगणना कराना जरूरी है। लेकिन, इसे सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए। एलजेपीआर प्रमुख की इस मांग ने एक नई बहस छेड़ दी है।

आंकड़े सार्वजनिक ना हो
दरअसल, चिराग पासवान ने एक टीवी चैनल पर बात करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना होनी चाहिए। लेकिन, इसके आंकड़े सार्वजनिक नहीं होने चाहिए। चिराग पासवान के अनुसार, इससे समाज में विभाजन और नफरत फैल सकती है। अगर डेटा सार्वजनिक किया गया, तो इसका राजनीतिक फायदा उठाया जा सकता है।

देश की नीतियों को सही दिशा देने को जातिगत जनगणना
चिराग पासवान का मानना है कि जातिगत जनगणना देश की नीतियों को सही दिशा देने के लिए जरूरी है। इससे वंचित लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सकता है। लेकिन, वह नहीं चाहते कि इसे प्रकाशित किया जाए। उनका कहना है कि डेटा का इस्तेमाल सिर्फ सरकारी योजनाओं और नीति बनाने के लिए होना चाहिए।

डेटा जरूरी लेकिन आंकड़ा…
चिराग पासवान ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कितने प्रतिशत लोग किस जाति के हैं। इसका डेटा होना जरूरी है। जाति जनगणना जरूर कराई जानी चाहिए, लेकिन इसके आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए जाने चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इन आंकड़ों के सार्वजनिक होने के बाद समाज में विभाजन और नफरत की स्थिति पैदा हो सकती है।

चिराग की इस मांग पर सियासत संभव
चिराग पासवान की इस मांग से देश की राजनीति में एक नई बहस शुरू हो सकती है। विपक्ष आरोप लगा सकता है कि सरकार की मंशा ही यही है। फिलहाल, इसे चिराग पासवान का सुझाव और निजी विचार माना जा सकता है। अब देखना यह है कि चिराग पासवान की इस मांग पर सरकार क्या रुख अपनाती है। लेकिन, इतना तय है कि यह मुद्दा अभी शांत होने वाला नहीं है। इस पर आगे भी बहस जारी रहेगी।

Latest articles

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...