19.7 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिपाकिस्तान पर हमले को रोकने ईरान ने उठाया बीड़ा, विदेश मंत्री करेंगे...

पाकिस्तान पर हमले को रोकने ईरान ने उठाया बीड़ा, विदेश मंत्री करेंगे इस्लामाबाद, दिल्ली का दौरा, अब क्या करेगा भारत?

Published on

तेहरान

पाकिस्तान लगातार दावे कर रहा है कि अगले कुछ घंटों में भारत हमला करने वाला है। जिससे दोनों देशों के बीच जंग शुरू होने की आशंका है। वहीं अब ईरान ने भारत और पाकिस्तान के बीच जंग को रोकने का बीड़ा उठाया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने इस हफ्ते भारत और पाकिस्तान की यात्रा करने की योजना बनाई है, जिसका मकसद क्षेत्रीय युद्ध रोकने के लिए ईरान का परामर्श शामिल है। ईरान ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने के लिए मध्यस्थता की बात की थी। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने शनिवार को प्रेस टीवी को बताया कि अरागची उच्च पदस्थ पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ परामर्श करने के लिए सोमवार को पाकिस्तान पहुंचेंगे।

ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि विदेश मंत्री की यात्रा का मकसद द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने और क्षेत्रीय संघर्ष को रोकने से संबंधित होगी। इसके अलावा बाघई ने यह भी पुष्टि की, कि शीर्ष राजनयिक पाकिस्तान के बाद इस हफ्ते के अंत में भारत की आधिकारिक यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों परमाणु संपन्ने देशों के बीच बढ़ते तनाव को कम करने की होगी, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। भारत ने हमले के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराया है, लेकिन पाकिस्तान ने आरोपों को नकार दिया है।

भारत-पाकिस्तान में मध्यस्थता करवाएगा ईरान!
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने 26 अप्रैल को भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टेलीफोन किया था। जिसमें उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की थी और आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त लड़ाई की आवश्यकता पर बल दिया था। उसी दिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ एक अलग फोन कॉल में पेजेशकियन ने पहलगाम हमले को लेकर बात की थी, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई थी। आपको बता दें कि ईरान उन देशों में शामिल है, जिसके भारत और पाकिस्तान के साथ अच्छे रिश्ते हैं। ईरान, पाकिस्तान से भी थोड़ा ज्यादा भारत के करीब है। दूसरी तरफ भारत की तरफ से पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी, इसपर कोई बात नहीं की जा रही है। माना जा रहा है कि भारत की चुप्पी, आने वाले तूफान से पहले की खामोशी है।

भारत ने अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ कई कार्रवाई की है। जिसमें सबसे अहम सिंधु जल समझौता सस्पेंड करना है। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया दी जा रही है। पाकिस्तान के नेता लगातार भारतीयों का खून बहाने की बात कर रहे हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ हों या विदेश मंत्री इशाक डार, हर कोई भारत के खिलाफ हमले की बात कर रहा है। शनिवार को रूसी ब्रॉडकास्टर आरटी को दिए गये एक इंटरव्यू में बोलते हुए मास्को में पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक मुहम्मद खालिद जमाली ने भी भारत को धमकी देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि “इस्लामाबाद के पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है जो बताती है कि भारत पाकिस्तानी क्षेत्र पर सैन्य हमले की योजना बना रहा है।” मॉस्को में पाकिस्तान के राजदूत ने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि “कुछ दस्तावेज लीक हुए हैं जिनके मुताबिक पाकिस्तान के कुछ क्षेत्रों पर हमला करने का फैसला लिया गया है।” उन्होंने आगे कहा कि “इसलिए हमें लगता है कि ऐसा होने वाला है और यह निश्चित है।”

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...