9.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकश्मीर में फिर कुछ हो जाएगा… पाक राजनयिक ने पार की हदें,...

कश्मीर में फिर कुछ हो जाएगा… पाक राजनयिक ने पार की हदें, पहलगाम जैसा हमला दोहराने की ‘धमकी’

Published on

इस्लामाबाद

पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। ऐसे में वैश्विक समुदाय ने दोनों देशों से तनाव कम करने और शांति बरतने की अपील कर रहा है। वहीं पाकिस्तान की ओर से पहलगाम अटैक और कश्मीर मुद्दे पर आक्रामक बयानबाजी जारी है। पाक नेताओं के बाद अब पाकिस्तान के राजनयिक मोहम्मद फैसल ने भारत को पहलगाम जैसे हमले दोहराने की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि कश्मीर मुद्दा जब तक बरकरार है, तब तक पहलगाम जैसी घटनाओं को रोकना मुश्किल है।

ब्रिटेन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त मोहम्मद फैसल ने बीबीसी से एक बातचीत में कहा कि हमें चीजों को ऊपर से देखने की बजाय समस्या की जड़ में जाना चाहिए। पहलगाम में एक घटना हुई है, जिससे भारत-पाकिस्तान के रिश्ते बिगड़ गए हैं। अगर हम ये मान भी लें कि चीजें कुछ दिन में ठीक हो जाएंगी तो क्या इस तरह की घटनाएं फिर होने का अंदेशा नहीं रहेगा। ये तब तक रहेगा, जब तक कि कश्मीर का मुद्दा नहीं सुलझ जाता है। हम चाहते हैं कि कश्मीर मुद्दे का समाधान निकले।

‘कश्मीर में कुछ भी हो सकता है’
फैसल ने कहा कि कश्मीर मुद्दे को हल करना होगा नहीं तो पहलगाम के बाद कुछ और भी हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान कश्मीर के लोगों का समर्थन करता है और उनके साथ खड़ा है लेकिन इसे पहलगाम से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। पाकिस्तान पर भारत बिना सबूत के पहलगाम का आरोप लगा रहा है। इसे हम पूरी तरह खारिज करते हैं। भारत के पास अगर सबूत हैं तो उसे जांच के लिए तैयार होना चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।’

पहलगाम आतंकी हमले के बाद उपजे विवाद के बीच पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को हवा देने की कोशिश कर रहा है। फैसल से पहले अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रिजवान सईद शेख भी कह चुके हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद की जड़ में कश्मीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर का मामला सुलझाकर ही भारत और पाकिस्तान के बीच चीजों को ठीक किया जा सकता है।

रिजवान सईद शेख ने फॉक्स न्यूज साथ इंटरव्यू में कहा कि भारत-पाक में सिर्फ हालिया तनाव को कम करने पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए बल्कि मूल मुद्दे यानी कश्मीर विवाद को संबोधित किया जाना चाहिए क्योंकि यह एक परमाणु फ्लैशप्वाइंट है। यानी ये विवाद परमाणु युद्ध की वजह बन सकता है। ऐसे में इस पर दुनिया ध्यान दे।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...