11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्य10 करोड़ रुपये रिश्वत मामले में 'बाप' से बड़ा कांग्रेस का हाथ!...

10 करोड़ रुपये रिश्वत मामले में ‘बाप’ से बड़ा कांग्रेस का हाथ! रामनिवास मीणा ने किया खुलासा

Published on

जयपुर

ढाई करोड़ रुपए की रिश्वत कांड में फंसे बीएपी विधायक जयकृष्ण पटेल के बाद अब अन्य नाम भी सामने आ रहे हैं। परिवादी का कहना है कि विधायक जयकृष्ण पटेल तो सिर्फ मोहरा है। इस रिश्वत कांड के पीछे का खिलाड़ी कोई और है। परिवादी ने कांग्रेस विधायक घनश्याम मेहर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कांग्रेस विधायक के कहने पर ही जयकृष्ण पटेल ने विधानसभा में सवाल लगाए थे। परिवादी के मुताबिक यह बात खुद जयकृष्ण पटेल ने ही उन्हें बताई थी। ध्यान देने वाली बात यह है कि परिवादी रविंद्र मीणा और उनके पिता दोनों ही राजनीति में हैं। रविंद्र मीणा बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं जबकि उनके पिता रामनिवास मीणा भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।

रामनिवास मीणा ने घनश्याम मेहर पर लगाए सीधे आरोप
शिकायतकर्ता रविंद्र मीणा के पिता रामनिवास मीणा का आरोप है कि इस ब्लैकमेलिंग कांड के पीछे कांग्रेस विधायक घनश्याम मेहर असली खिलाड़ी हैं। मीणा ने कहा कि सबसे पहले जब जयकृष्ण पटेल ने सवाल लगाए थे तो इसके पीछे की मंशा का पता नहीं चला था। बाद में जब फिर से सवाल लगाए गए तो हमने विधायक जयकृष्ण पटेल से मिलकर बात की। रामनिवास मीणा के मुताबिक तब जयकृष्ण ने ही बताया था कि उन्होंने घनश्याम मेहर और कुछ अन्य नेता इस लीज को बंद कराना चाहते हैं। ऐसे में उन्हीं के कहने पर ये सवाल विधानसभा में लगाए गए। इस बातचीत के दौरान ही विधायक ने कहा था कि 10 करोड़ रुपए दो तो सवाल वापस ले लेंगे, वरना लीज बंद करा दूंगा।

घनश्याम मेहर ने बताया राजनैतिक आरोप
रामनिवास मीणा के आरोपों के बाद टोडाभीम से कांग्रेस विधायक घनश्याम मेहर का कहना है कि उन पर राजनैतिक द्वेषता के चलते आरोप लगाए जा रहे हैं। मेहर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान रामनिवास मीणा भाजपा के प्रत्याशी थे। प्रतिद्वंदी प्रत्याशी होने के कारण वे राजनैतिक बयानबाजी कर रहे हैं। मेहर ने कहा कि उन्होंने रामनिवास मीणा को चुनाव में हरा दिया, इसलिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। मेहर ने कहा कि रामनिवास मीणा इतनी जल्दी इतनी ज्यादा दौलत कैसे कमा रहे हैं। आने वाले दिनों में इसका खुलासा करेंगे।

55 करोड़ की टैक्स चोरी?
इस केस में एक हैरान करने वाली जानकारी यह भी आई है कि परिवादी की कंपनी द्वारा लंबे समय से टैक्स चोरी की जा रही है। 55 करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी होने की सूचना है। उसी कंपनी के कुछ लोगों ने संभवत विधायक जयकृष्ण पटेल से मिलकर टैक्स चोरी के प्रमाण दिए होंगे। इतनी बड़ी चोरी सामने आने के विधायक जयकृष्ण पटेल ने विधानसभा में सवाल लगाने शुरू कर दिए। पहला सवाल लगाया तब तक सब ठीक था। जब दूसरा और तीसरा सवाल लगाया। तब परिवादी कंपनी के रविंद्र मीणा ने विधायक जयकृष्ण पटेल से मुलाकात ही जिसके बाद वे रुपए लेने पर अड़े रहे। बड़ी मुश्किल से 10 करोड़ रुपए के बजाय 2.5 करोड़ में सौदा तय किया गया।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...