8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराजनीतिअचानक पीएमओ क्यों पहुंचे राहुल गांधी? प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, सीजेआई...

अचानक पीएमओ क्यों पहुंचे राहुल गांधी? प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, सीजेआई भी मौजूद

Published on

नई दिल्ली:

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पीएमओ पहुंचे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, अगले CBI डायरेक्टर की नियुक्ति को लेकर राहुल गांधी पीएम से मिलने पहुंचे। राहुल गांधी के अलावा सीजेआई संजीव खन्ना भी पीएम से मिलने पहुंचे हैं।

CBI डायरेक्टर की नियुक्ति कौन करता है?
सीबीआई डायरेक्टर के पद के लिए चयन प्रक्रिया और संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा होनी है। CBI डायरेक्टर की नियुक्ति में नेता विपक्ष की राय अहम मानी जाती है, क्योंकि यह चयन एक उच्चस्तरीय समिति द्वारा किया जाता है, जिसमें प्रधानमंत्री, नेता विपक्ष और भारत के मुख्य न्यायाधीश शामिल होते हैं। इस समिति की अध्यक्षता प्रधानमंत्री करते हैं।

कैसे होती है CBI डायरेक्टर की नियुक्ति?
सीबीआई निदेशक की नियुक्ति दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946 के तहत होती है। इस पद के लिए उम्मीदवार का चयन एक समिति करती है, जिसमें प्रधानमंत्री (अध्यक्ष), लोकसभा में नेता विपक्ष और भारत के मुख्य न्यायाधीश या उनके द्वारा नामित सुप्रीम कोर्ट के जज शामिल होते हैं। निदेशक का कार्यकाल दो वर्ष का होता है, जिसे केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित शर्तों के अधीन बढ़ाया जा सकता है। उम्मीदवार आमतौर पर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी होते हैं, जिनका चयन उनके अनुभव, निष्पक्षता और प्रशासनिक क्षमता के आधार पर किया जाता है।

पिछले सालों में सीबीआई पर विपक्ष ने उठाए हैं सवाल
पिछले कुछ सालों में सीबीआई की निष्पक्षता और स्वायत्तता को लेकर विपक्ष ने लगातार सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों का आरोप रहा है कि सीबीआई का उपयोग केंद्र सरकार द्वारा राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है। 2018 में तत्कालीन सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा को हटाए जाने के बाद यह विवाद और गहरा गया था, जब विपक्ष ने इसे जांच एजेंसी की स्वतंत्रता पर हमला बताया था। इसके अलावा, कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सीबीआई की जांच की गति और दिशा पर भी विपक्ष ने सवाल उठाए हैं, जिसमें कुछ मामलों को कथित तौर पर सरकार के इशारे पर चलाए जाने का आरोप लगाया गया।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

राजधानी में गैंगवार की आहट: तीन माह से फरार गैंगस्टर घर पहुँचा तो दुश्मनों ने बरसाईं गोलियां

भोपाल राजधानी के ऐशबाग इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक गैंगस्टर के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...