13.7 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeराज्यपहलगाम हमले में अल उमर मुजाहिद्दीन का हाथ, जेल में बंद लश्कर...

पहलगाम हमले में अल उमर मुजाहिद्दीन का हाथ, जेल में बंद लश्कर के आतंकियों से NIA की पूछताछ में बड़ा खुलासा

Published on

श्रीन

पहलगाम हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) बैसरन वैली के हमलवरों के साथ साजिशकर्ताओं तक पहुंचने के लिए लगातार जांच में जुटी है। एनआईए को आतंकी हमले के चश्मदीद, स्थानीय लोगों के साथ आतंकियों और ओजीडब्ल्यू वर्कर्स से पूछताछ में काफी अहम सुराग हाथ लगे हैं। सूत्रों के अनुसार पहलगाम आतंकी हमले के पीछे अल उमर मुजाहिदीन के मुखिया मुश्ताक अहमद जरगर की भूमिका है। एनआईए की जांच में पता चला है कि उसके समर्थकों ने पहलगाम हमले के ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) की मदद की थी। सूत्रों की मानें तो बैसरन में आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों को पाकिस्तान में ट्रेनिंग दी गई थी। यह ट्रेनिंग पाकिस्तान के कमांडरों ने दी थी।

मसूद अहजर कनेक्शन निकला!
श्रीनगर का रहने वाले के घर को एनआईए ने साल 2023 में कुर्क किया था। मुश्ताक अहमद जरगर काे कंधार हाईजैक के बाद मसूद अजहर के साथ रिहा किया गया था। मुश्ताक अहमद जरगर के संगठन अल उमर मुजाहिदीन को भारत सरकार ने प्रतिबंधित किया हुआ है। मुश्ताक अहमद जरगर आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का ऑपरेशनल कमांडर है। वह 2019 में हुए पुलवामा हमले में आरोपी भी है। सूत्रों की मानें तो मुश्ताक जरगर फिलहाल पाकिस्तान में है, लेकिन श्रीनगर का होने के नाते ओवर ग्राउंड वर्कर्स और उनके समर्थकों में उसकी पकड़ बताई जा रही है।इससे पहले कुपवाड़ा के रहने वाले फारूक अहमद को आतंकियों को गूगल माना गया था। उसने ही आतंकियों को पहाड़ी रास्तों के बारे में ब्रीफ किया था। एनआईए जेल में बंद आतंकियों से पूछताछ में जरगर का नाम सामने आने पर सभी एंगल खंगाल रही है

JKLF का रह चुक है मेंबर
एनआईए के सूत्रों का कहना है कि कंधार विमान अपहरण कांड में यात्रियों की रिहाई के बदले छोड़े गए जरगर ने पहलगाम हमले की पूरी साजिश रची थी। जरगर कंधार प्लेन हाईजैक केस के दौरान कश्मीर की जेल में बंद था। जरगर पहले जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) से जुड़ा था, लेकिन बाद में यासीन मलिक से मतभेदों के बाद उसने 90 के दशक में अलग संगठन खड़ा किया था। इसका नाम आतंकी संगठन अल उमर मुजाहिदीन था। कश्मीर में जब कश्मीरी पंडितों समेत गैर मुस्लिमों के खिलाफ 90 के दशक में टारगेटेड हमले हुए तो उसमें जरगर का नाम सामने आया। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने के लिए भारत ने अब कई कूटनीतिक कदम उठाए हैं। इसमें सिंधु जल समझौता रद्द करने के साथ भारतीय एयरस्पेस को बंद जैसे बड़े कदम शामिल हैं।

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

सीएम भजनलाल शर्मा ने 181 हेल्पलाइन सेंटर पर खुद सुनी जनसमस्याएं, मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित...

नेहरू-अंबेडकर सब गलत, बस मोदी जी की तपस्या अधूरी: भगवंत मान का पीएम और भाजपा पर बड़ा हमला

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर आक्रामक रुख अपनाते हुए...