16.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस मदद के लिए तैयार… भारत-पाकिस्तान की तनातनी पर मॉस्को से आया...

रूस मदद के लिए तैयार… भारत-पाकिस्तान की तनातनी पर मॉस्को से आया बड़ा बयान, क्या युद्ध वाली थ्योरी पर लगेगा विराम

Published on

मॉस्को

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की आशंका के बीच रूस ने तनाव को कम करने के लिए मदद की पेशकश की है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष से बातचीत के दौरान ये पेशकश की। रूस के विदेश मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है। रविवार को पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने लावरोव से फोन पर बात की थी और मॉस्को को क्षेत्रीय घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दी। रूसी विदेश मंत्रालय ने बातचीत का जिक्र करते हुए एक बयान में कहा, ‘नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच तनाव में उल्लेखनीय वृ्द्धि पर ध्यान दिया गया।’

भारत के सहमत होने की रखी शर्त
टेलीग्राम पर पोस्ट किए एक बयान में रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि ‘इस बात पर जोर दिया गया कि रूस कश्मीर घाटी के पहलगाम क्षेत्र में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले से उत्पन्न स्थिति के राजनीतिक समाधान के लिए कार्य करने के लिए तैयार है, बशर्ते इस्लामाबाद और नई दिल्ली की ओर से आपसी इच्छा हो।’

जयशंकर से भी लावरोव ने की थी बात
इशाक डार से बातचीत करने से दो दिन पहले लावरोव ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की थी। उस दौरान उन्होंने दोनों पड़ोसी देशों के बीच मतभेदों को सुलझाने का आह्वान किया था। बीती 22 अप्रैल को कश्मीर घाटी के पहलगाम में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर आतंकवादियों ने हमला बोल दिया था। इस दौरान निहत्थे पर्यटकों से उनकी पहचान पूछकर उन्हें गोली मारी गई थी। बर्बर हमले में 26 लोग मारे गए थे। इनमें एक स्थानीय निवासी के अलावा सभी पर्यटक थे।

लावरोव से बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेश मंत्री इशाक डार ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत के निराधार आरोपों और भड़काऊ बयानबाजी को खारिज कर दिया। इस दौरान पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने की निंदा की और इसे भारत का एकतरफा और अवैध कदम बताया। डार ने पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय, पारदर्शी और तटस्थ जांच की पेशकश के बारे में भी जानकारी दी।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...