9.4 C
London
Saturday, February 21, 2026
Homeराज्यएलओसी पर जबर्दस्त जंग, पाकिस्तान ने दागे मोर्टार और तोप के गोले,...

एलओसी पर जबर्दस्त जंग, पाकिस्तान ने दागे मोर्टार और तोप के गोले, 7 की मौत, 38 घायल

Published on

श्रीनगर:

पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर पर संघर्ष बढ़ गया है। पीटीआई के मुताबिक, बुधवार को एलओसी के किनारे बसे गांवों में पाकिस्तानी सेना ने तोप और मोर्टार से हमला किया। इस हमले में एक महिला और दो बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन का उचित जवाब दे रही है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और एलजी मनोज सिन्हा से बात की। गृह मंत्री ने सीएम-एलजी से लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर नागरिकों की सुरक्षा पर चर्चा की। उन्होंने संवेदनशील इलाकों में रह रहे लोगों को बंकर में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान के बढ़ते तनाव को देखते हुए अर्द्धसैनिक बलों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

पुंछ में सबे अधिक फायरिंग
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान और पीओके के नौ आतंकी ठिकाने पर मिसाइल हमले के बाद एलओसी पर जबर्दस्त गोलीबारी हो रही है। पाकिस्तानी सेना युद्ध विराम का उल्लंघन कर तोप और मोर्टार से रिहायशी इलाके में हमला कर रही है। रिपोर्टों के अनुसार, हमले में पुंछ जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां सात लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। इसके अलावा, बारामुल्ला जिले के उरी सेक्टर में दस लोगों के घायल होने की सूचना है। पाकिस्तानी गोलीबारी में राजौरी जिले में तीन अन्य घायल हो गए।

ऑपरेश सिंदूर से बौखलाय पाकिस्तान
बता दें कि 7 मई की सुबह भारतीय सैन्य बलों ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित नौ आतंकवादी ठिकानों को सफलतापूर्वक नष्ट करने के लिए कई सटीक हमले किए गए। यह ऑपरेशन सेना, नौसेना और वायु सेना का संयुक्त प्रयास था और इसे पूरी तरह से भारत की जमीन से संचालित किया गया था। प्रमुख लक्ष्यों में बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) मुख्यालय और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का अड्डा शामिल था। ये हमले पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के निर्णायक जवाब में किए गए। सेना ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि इंडियन आर्म्स फोर्स की कार्रवाई में पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों और रिहायशी इलाकों को टारगेट नहीं किया।

शाह ने अब्दुल्ला से की बात
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की फायरिंग को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बात की है। गृह मंत्री लगातार जम्मू-कश्मीर के एलजी और BSF के DG से संपर्क में हैं। उन्होंने डीजी बीएसएफ को सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए सभी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। तो वहीं दूसरी तरफ अब्दुल्ला ने मौजूदा हालात को लेकर एक बैठक ली है। इसमें प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए सभी इंतंजाम करने के निर्देश दिए हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वायुसेना अधिकारियों से एरोबेटिक शो की तैयारियों की ली जानकारी

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में आयोजित होने वाले सूर्यकिरण और सारंग एरोबेटिक शो...

करोंद मंडी में ‘नाप-तौल’ विभाग का छापा 21 व्यापारियों पर केस

भोपाल राजधानी की करोंद गल्ला एवं सब्जी मंडी में उपभोक्ताओं के साथ कम तौल की...

ठेले पर स्कूटी-सिलेंडर रखकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

भोपाल प्रदेश में पेश किए गए बजट और बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस...

हेमंत कटारे ने दिया उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा

भोपाल अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...