17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयPAK में मसूद अजहर की जैश टेरर कंपनी का अड्डा तबाह… सैटेलाइट...

PAK में मसूद अजहर की जैश टेरर कंपनी का अड्डा तबाह… सैटेलाइट तस्वीरों में देखें हमले से पहले और बाद का मंजर

Published on

नई दिल्ली,

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर आतंक के किले ढहा दिए. भारत की एयरस्ट्राइक में आतंक की ट्रेनिंग और भर्ती के इन ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गढ़ भी था. सैटेलाइट तस्वीरों से इस तबाही को साफ देखा जा सकता है. हमले से कुछ घंटे बाद ही इन सैटेलाइट तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मंगलवार रात की भारत की सैन्य कार्रवाई में बेहद सटीक निशाना बनाकर इन आतंकी अड्डों को नष्ट किया गया.

इन सैटेलाइट तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्य आतंकी प्रशिक्षण केंद्र सुभान अल्लाह को किस कदर नष्ट किया गया. इस मरकज के परिसर में बनी मस्जिद के तीन गुंबद हमले में नष्ट हो गए जबकि बाकी बाकी दो बचे रह गए. तस्वीरों में 2100 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में फैले इस परिसर में मलबे का ढेर देखा जा सकता है.

बता दें कि आतंक की कमर तोड़ने के लिए भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी. भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना के संयुक्त ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पीओके के जिन नौ आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई, उनमें बहावलपुर, मुरीदके, गुलपुर, भिंबर, चाक अमरू, बाग, कोटली, सियालकोट और मुजफ्फराबाद है. बहावलपुर में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर और मुदिरके में लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा. पीएम मोदी ने बीते एक हफ्ते से लगातार हो रही बैठकों में यह स्पष्ट किया था कि पहलगाम हमले में आतंकियों ने हिंदू पुरुषों को निशाना बनाया था, जिससे उनकी पत्नियां विधवा हो गईं. ऐसे में भारत को यह कड़ा संदेश देना था कि आतंकियों को इस कदर बचकर भागने नहीं दिया जा सकता.भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ ने एयरस्ट्राइक के लिए सभी टारगेट की पहचान की थी, जिसके बाद लश्कर और जैश के ठिकानों पर हमला किया गया.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...