7.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभोपालसिंधिया ने इशारों में ही दे दिया पूरे विश्व को संदेश, कहा-...

सिंधिया ने इशारों में ही दे दिया पूरे विश्व को संदेश, कहा- भारत आतंकवाद के खिलाफ नेतृत्व करने को तैयार

Published on

ग्वालियर

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में बताते हुए कहा कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए सटीक हमला किया है। उन्होंने कहा कि जिन आतंकवादियों ने हमारी बहनों का सिंदूर मिटाने का कार्य किया था। मां के चिरागों को बुझाने का काम किया था, बहनों के भाइयों को मिटाने का कार्य किया था पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी तीनों सेनाओं आर्मी, नेवी और एयरफोर्स उन आतंकवादियों के ठिकानों को सदैव के लिए मिटाने का कार्य किया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इशारों में ही पूरे विश्व को बता दिया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ चुप बैठने वाला नहीं है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे थे। उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एक सटीक हमला था। इस हमले से भारत ने पूरे विश्व को संदेश दिया है कि भारत ने पूरे विश्व को संदेश दिया है कि भारत आतंकवादियों के विरूद्ध लड़ाई में नेतृत्व करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। यह आतंकवाद को खत्म करने की लड़ाई है। सिंधिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में, हमारी तीनों सेनाओं ने आतंकवादियों को हमेशा के लिए खत्म करने का काम किया है। आज, भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से आतंकवादियों को करारा जवाब दिया है। सिंधिया ने कहा यह युद्ध आतंकवादियों के विरुद्ध है। यह युद्ध आतंकवादियों को समाप्त करने का युद्ध है। इसमें विश्व का हर देश जो आतंकवाद के खिलाफ है वह प्रधानमंत्री जी के साथ और भारत के 140 करोड़ लोगों के साथ खड़ा है।

लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट
बता दें कि 7 मई की सुबह, भारत ने लंबी दूरी की मारक क्षमता वाले हथियारों का इस्तेमाल किया। इससे PoK और पाकिस्तान के अंदर नौ ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। इस ऑपरेशन का नाम ‘सिंदूर’ रखा गया था। पाकिस्तान ने 7 मई की रात को कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार, बुधवार की सुबह कई सटीक हमले किए गए। ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए आतंकवादियों की सही संख्या बताना मुश्किल है। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमले को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान 7 और 8 मई की रात को उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करना चाहता था। भारत ने लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को भी निष्क्रिय कर दिया।

पाकिस्तान के हमले का करारा जवाब
MEA की प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरेशी ने कहा कि भारत के इंटीग्रेटेड काउंटर-UAS ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम ने खतरों को नाकाम कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के हमलों के जवाब में, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...