3.7 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराज्यपाकिस्तान ने ड्रोन-मिसाइल से किया जम्मू पर अटैक, भारत ने पूरे क्षेत्र...

पाकिस्तान ने ड्रोन-मिसाइल से किया जम्मू पर अटैक, भारत ने पूरे क्षेत्र को किया ब्लैक आउट

Published on

श्रीनगर/जम्मू:

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत पर ड्रोन से हमला किया है। इस हमले में जम्मू, सांभा और कठुआ के डिफेंस ठिकानों को टारगेट किया। इसके बाद जम्मू में ब्लैक आउट किया गया है। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने हमले को नाकाम किया है। आर एस पूरा में ड्रोन से हमले की खबर है। जानकारी आ रही है कि पाकिस्तान ने मिसाइलें भी दागीं। भारत ने S 400 सिस्टम को एक्टिवेट किया है। शुरुआती जानकारी में आठ मिसाइलें को मार गिराया गया। ये मिसाइलें सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में निष्क्रिय की गईं। रक्षा सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।

हवा में नष्ट कर दी मिसाइलें
पाकिस्तान के हमले बाद जम्मू कश्मीर में सांबा में ब्लैक आउट कर दिया गया है। पाकिस्तान की तरफ से जम्मू एयरपोर्ट को ड्राेन से टारगेट करने की कोशिश की गई। जिसे भारत ने नाकाम कर दिया। भारत की तरफ जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की आठ मिसाइल को हवा में गिरा दिया। बुधवार की रात में पाकिस्तान ने पुंछ में एक गुरुद्वारे को निशाना बनाया था। इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। भारत ने गुरुवार को आधिकारिक प्रेस कांफ्रेंस में पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी थी। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले में 26 को मारे जाने के बाद सात मई यानी मंगलवार की रात को ऑपरेशन सिंदूर में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसके बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। भारत ने अपनी सटीक कार्रवाई में सिर्फ आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया था। पाकिस्तान की तरफ के इस के बाद भारत के 15 सैन्य ठिकानों पर अटैक किया था। जिसे भारत ने सफलतापूर्वक हवा में नाकाम कर दिया था।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...