24.9 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभोपालइंदौर में लव जिहाद! कॉलेज चेयरमैन ने 15 साल बाद खोला 'राज',...

इंदौर में लव जिहाद! कॉलेज चेयरमैन ने 15 साल बाद खोला ‘राज’, पत्नी ने लगाए धर्म परिवर्तन के आरोप

Published on

इंदौर

मध्य प्रदेश में लव जिहाद के कई चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला देश की सबसे क्लीन सिटी इंदौर से सामने आया। यहां के एमआईजी थाना क्षेत्र से लव जिहाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। भवंस प्रॉमिनेंट कॉलेज के चेयरमैन समीर मीर के खिलाफ उनकी पत्नी ने जबरन धर्म परिवर्तन, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 और बीएनए की कई धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2006 में समीर मीर से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। यह शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी। विवाह के बाद उनके दो बच्चे हुए। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन पिछले चार से पांच वर्षों में समीर का व्यवहार पूरी तरह से बदल गया।

इस्लाम कबूल करने का बनाया दबाव
पीड़िता ने आरोप लगाया कि समीर ने मुस्लिम रीति-रिवाज अपनाने शुरू कर दिए। वह नमाज पढ़ने लगा और मस्जिद जाने लगा। इसके बाद वह पत्नी पर भी नमाज पढ़ने और बुरका पहनने का दबाव बनाने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट की गई।

परेशान होकर दर्ज कराई शिकायत
महिला का कहना है कि समीर ने असली धर्म और नाम छुपाकर शादी की थी। शादी के कई वर्षों बाद पता चला कि उसका असली नाम समीर मीर है और वह मुस्लिम है। आरोप है कि समीर ने बच्चों पर भी रोजा रखने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। इनकार करने पर वर्ष 2020 में उसे और बच्चों को घर से निकाल दिया गया। इसके बाद भी वह मुलाकात कर बार-बार धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाता रहा। इससे परेशान होकर शिकायत दर्ज कराई।

एसीपी सोनू डाबर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी समीर मीर के खिलाफ बीएनएस की धाराओं और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर में यह लव जिहाद का पहला मामला नहीं है।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

डिजिटल मॉनिटरिंग फेल: भोपाल बना बिजली चोरी का सबसे बड़ा ‘एडवांस’ केंद्र, हर साल ₹26.80 करोड़ की चपत

भोपाल। राजधानी भोपाल मध्य प्रदेश में बिजली चोरी का सबसे बड़ा और 'नेक्स्ट लेवल'...

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

भोपाल में पेट्रोल ₹114.65 और डीजल ₹99.74 पर पहुँचा, प्रदेश के प्रमुख शहरों में...

जिला बदर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाला यासीन मलिक गिरफ्तार, कोहेफिजा पुलिस की कार्यवाही

भोपाल। राजधानी की कोहेफिजा थाना पुलिस ने जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने...