12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीय'हमारा काम टारगेट हिट करना है, लाशें गिनना नहीं…', PAK को हुए...

‘हमारा काम टारगेट हिट करना है, लाशें गिनना नहीं…’, PAK को हुए नुकसान के सवाल पर बोली सेना

Published on

नई दिल्ली,

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई के तौर पर पाकिस्तान में घुसकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया जिसके बाद सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच गया. तीन दिनों तक दोनों देशों के बीच हवाई हमले के बाद शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप से दोनों देशों में सीजफायर लागू हो गया है.

सेना ने देश को दी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी
सीजफायर के बाद अब भारतीय सेना के तीनों विंग्स आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के डीजीएमओ ने संयुक्त प्रेस कॉन्फेंस की और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की जानकारी देश को दी. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई में हुए जनहानि के बारे में सवाल पूछा गया तो सेना की तरफ से इसका दिलचस्प जवाब दिया गया.

हमारा काम बॉडी बैग गिनना नहीं: सेना
सेना की तरफ से कहा गया, ‘हमारा काम टारगेट हिट करना है, जो हमने बखूबी किया है, बॉडी बैग गिनना हमारा काम नहीं है.’ वहीं भारतीय वायुसेना के डायरेक्टर जनरल एयर ऑपरेशंस एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान पर वहां हमला किया जहां उसे सबसे ज्यादा चोट पहुंचे.

उन्होंने बताया कि एक तेज़, समन्वित और संतुलित जवाबी हमले में हमने पाकिस्तान के वायुसेना अड्डों, कमांड सेंटर्स, सैन्य ढांचों और एयर डिफेंस सिस्टम्स को पूरे पश्चिमी मोर्चे पर निशाना बनाया. भारतीय हमलों में चकलाला, रफीक और रहीम यार खान जैसे अहम एयरबेस शामिल थे. इसके बाद सरगोधा, भुलारी और जैकबाबाद जैसे अन्य प्रमुख सैन्य ठिकानों पर भी हमले किए गए. उन्होंने कहा कि हमारे पास इन सभी ठिकानों के हर सिस्टम को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है और उससे भी आगे तक जाने की है.

जवाबी कार्रवाई में मारे गए 100 आतंकी
डीजीएमओ राजीव घई ने बताया कि 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया और 100 से ज्यादा आतंकी ढेर हुए हैं इसमें कंधार हाईजैक और पुलावामा अटैक में शामिल यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक और मुदस्सिर अहमद जैसे आतंकी भी शामिल हैं. भारत के मिलिट्री एक्शन में पाकिस्तान 40 जवान और अधिकारी भी मारे गए हैं.

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...