14.7 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलनहीं माने विराट कोहली… इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखते हुए टेस्ट से...

नहीं माने विराट कोहली… इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखते हुए टेस्ट से रिटायर, इंग्लैंड जानी थी टीम

Published on

नई दिल्ली

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो गए हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद खबरें थीं कि वह भी रिटायर होने चाहते हैं, लेकिन फिर कहा जा रहा था कि बीसीसीआई उन्हें मनाने में जुटी हुई है। इसके लिए भारतीय क्रिकेट के एक बड़े नाम को जिम्मेदारी भी सौंपी थी, लेकिन क्रिकेट किंग नहीं माने। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मेसेज लिखा और संन्यास का ऐलान क दिया।

उन्होंने 123 टेस्ट मैचों में 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए हैं उन्होंने 30 शतक भी लगाए हैं। विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी हैं। उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में से 40 में जीत हासिल की है। विराट कोहली ने 2016-2019 के दौरान टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 43 टेस्ट मैचों में 66.79 की औसत से 4,208 रन बनाए उन्होंने 69 पारियों में 16 शतक और 10 अर्धशतक लगाए। इससे वह टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ी बन गए।

उन्होंने लिखा- टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा। सफेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही निजी अनुभव है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं।

उन्होंने आगे लिखा- जैसे ही मैं इस प्रारूप से दूर होता हूं, यह आसान नहीं है, लेकिन यह सही लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया है। मैं दिल से आभार के साथ जा रहा हूं, खेल के लिए, उन लोगों के लिए जिनके साथ मैंने मैदान साझा किया और हर एक व्यक्ति के लिए जिसने मुझे इस दौरान देखा। मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा। #269, साइनिंग ऑफ।

Latest articles

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...

संगरूर में भाजपा का सीएम भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन, जंजीरें पहनकर जताया विरोध

पंजाब। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को संगरूर में भगवंत सिंह मान के खिलाफ...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...