14.7 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलशेर जैसा जुनून वाला आदमी…. विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर गौतम...

शेर जैसा जुनून वाला आदमी…. विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर गौतम की गंभीर प्रतिक्रिया

Published on

नई दिल्ली:

भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के बाद अचानक विराट कोहली ने भी टेस्ट छोड़ने का फैसला कर लिया। टेस्ट क्रिकेट से विराट कोहली के संन्यास को ‘एक युग का अंत’ करार देते हुए क्रिकेट समुदाय ने इस महान बल्लेबाज की तारीफों के पुल बांधे हैं। 36 वर्ष के कोहली ने 123 मैचों में 46 . 85 की औसत से 30 शतक समेत 9230 रन बनाने के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। वह टी20 क्रिकेट से पहले ही विदा ले चुके हैं। बीसीसीआई, आईसीसी चेयरमैन जय शाह से लेकर हेड कोच गौतम गंभीर तक की प्रतिक्रिया सामने आई है।

बीसीसीआई ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘टेस्ट क्रिकेट में एक युग का अंत लेकिन उनकी विरासत हमेशा रहेगी। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा।उनका योगदान हमेशा याद रखा जायेगा।’ आईसीसी ने कहा, ‘भारत के महान टेस्ट क्रिकेटरों में से एक विराट कोहली ने पारंपरिक प्रारूप से विदा ली। सफेद जर्सी नहीं पहनेंगे लेकिन ताज बरकरार रहेगा। विराट कोहली ने अतुलनीय विरासत छोड़कर विदा ली।’

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा, ‘शानदार टेस्ट करियर के लिये बधाई विराट कोहली। टी20 क्रिकेट के उत्थान के दौर में पारंपरिक प्रारूप की लोकप्रियता बनाये रखने और अनुशासन, फिटनेस, प्रतिबद्धता के मामले में असाधारण उदाहरण प्रस्तुत करने के लिये धन्यवाद।’

कोहली की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कहा कि उन्हें टेस्ट प्रारूप में पूर्व कप्तान और अपने स्टार खिलाड़ी की कमी खलेगी। इसने कहा, ‘उनकी चाल, उनके शॉट, उनके हाव भाव, उनका जश्न मनाने का अंदाज। सभी की कमी खलेगी।’

इसने कहा, ‘एक बेहतरीन टेस्ट दौर का अंत लेकिन उनकी विरासत हमेशा रहेगी। गर्व के साथ। इस साहस, आक्रामकता और बेमिसाल जुनून के लिये शुक्रिया विराट।आपने टेस्ट क्रिकेट खेला ही नहीं, इसे बेहतर किया।’उनके पूर्व साथी क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने लिखा, ‘आपके साथ खेलने का सफर खास रहा। इतनी सारी शानदार यादें और साझेदारियां। शानदार टेस्ट करियर पर बधाई।’

पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने लिखा, ‘बेहतरीन टेस्ट करियर पर बधाई विराट कोहली। कप्तान के तौर पर आपने मैच ही नहीं जीते, मानसिकता भी बदली। आपने फिटनेस, आक्रामकता और टेस्ट खेलने के गर्व को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।’

गौतम गंभीर ने लिखा- शेर जैसा जुनून वाला आदमी! चीकू तुम्हें मिस करेंगे। बता दें कि लंबे समय से क्रिकेट मैदान पर चले तलाव के बाद दो पुराने दोस्त टीम इंडिया में मिलकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भारत के लिए जीत लाए। गंभीर और विराट वनडे वर्ल्ड कप 2011 की विनिंग टीम का भी हिस्सा थे।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...