14.7 C
London
Wednesday, May 13, 2026
HomeखेलPSL भी शुरू होने के लिए तैयार… जिस स्टेडियम पर हुआ था...

PSL भी शुरू होने के लिए तैयार… जिस स्टेडियम पर हुआ था ड्रोन से हमला, वहीं होंगे मुकाबले

Published on

नई दिल्ली

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग 2025 फिर से शुरू हो सकती है। सीजफायर की घोषणा के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लीग को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। पहले पीसीबी ने कहा था कि बाकी मैच यूएई में होंगे, लेकिन बाद में लीग को निलंबित कर दिया गया था। अब खबर है कि पीसीएल के बाकी मैच रावलपिंडी में हो सकते हैं।

रावलपिंडी में होंगे मैच शुरू
रावलपिंडी वही स्टेडियम है जहां कुछ दिन पहले भारतीय ड्रोन ने तबाही मचाई थी। पीसीबी ने सभी छह टीमों को इस्लामाबाद में इकट्ठा करना शुरू कर दिया है और फ्रेंचाइजी से दोबारा शुरू करने की योजनाओं पर बात की हैं। विदेशी खिलाड़ियों को दुबई में रुकने के लिए कहा गया है, जबकि स्थानीय खिलाड़ियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है। भारत में भी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को फिर से शुरू करने की तैयारी चल रही है।

विदेशी खिलाड़ियों के बिना भी हो सकता पीएसएल
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) निलंबित पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहा है, भले ही विदेशी खिलाड़ी खेलने के लिए वापस आएं या नहीं । पीसीबी की योजना इस महीने के अंत में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आने से पहले फाइनल की मेजबानी करने की है। पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि भारत के साथ संघर्ष विराम के बाद पीसीबी 16 मई तक पीएसएल को फिर से शुरू करने की योजना बना रहा है।

पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, ‘पीएसएल में फाइनल सहित हमारे पास आठ मैच बचे हैं और योजना है कि विदेशी खिलाड़ियों के साथ या फिर उनके बिना 15-16 मई तक इसे शुरू करके जल्दी खत्म किया जाए।’ सूत्र ने कहा कि कुछ विदेशी खिलाड़ी अब भी दुबई में हैं और कुछ अपने घरों के लिए निकल गए हैं। उन्होंने कहा, ‘फ्रेंचाइजी को कहा गया है कि वे विदेशी खिलाड़ियों को बचे मैचों के लिए वापस आने के लिए कहें लेकिन अंतिम फैसला उनका और उनके बोर्ड का ही होगा।’

कुछ खिलाड़ियों को रोका गया दुबई
खबरों के मुताबिक, जो विदेशी खिलाड़ी शनिवार को ही देश छोड़कर चले गए थे, उन्हें अभी दुबई में ही रुकने को कहा गया है। वहीं, स्थानीय खिलाड़ियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है। PCB ने पहले सेना और प्रभावित लोगों को समर्थन दिखाया था। उन्होंने कहा था कि स्थिति को देखते हुए लीग को रोकना जरूरी है। लीग में अभी आठ मैच बाकी हैं।

एक और बड़ी वजह यह थी कि विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे थे। खबरों के अनुसार, शनिवार की सुबह एक मिसाइल पाकिस्तानी सैन्य अड्डे पर गिरी थी। इसके कुछ ही घंटों बाद विदेशी खिलाड़ी दुबई के लिए रवाना हो गए थे। कुछ खिलाड़ी इतने डरे हुए हैं कि वे पाकिस्तान वापस नहीं आना चाहते।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...