17.9 C
London
Monday, September 15, 2025
Homeराष्ट्रीयविक्रम मिसरी और उनकी बेटी से ऑनलाइन दुर्व्यवहार के खिलाफ आगे आया...

विक्रम मिसरी और उनकी बेटी से ऑनलाइन दुर्व्यवहार के खिलाफ आगे आया राष्ट्रीय महिला आयोग, ये संगठन भी साथ

Published on

नई दिल्ली

विदेश सचिव विक्रम मिसरी और उनके परिवार को ऑनलाइन धमकियां मिल रही हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। खासकर मिसरी की बेटी को निशाना बनाने और उनकी निजी जानकारी ऑनलाइन साझा करने को NCW ने ‘गैर-जिम्मेदाराना हरकत’ बताया है। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रोकने की घोषणा के बाद से मिसरी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। कई सिविल सेवा संघों और नेताओं ने भी इस मामले में मिसरी का समर्थन किया है। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी इस मामले पर चिंता जताई है।

‘निजी जानकारी साझा करना गंभीर मामला’
NCW ने एक बयान में कहा कि विदेश सचिव विक्रम मिसरी के परिवार, खासकर उनकी बेटी को ऑनलाइन धमकियां देना निंदनीय है। आयोग ने कहा कि उनकी बेटी की निजी जानकारी साझा करना गंभीर मामला है। यह उनकी निजता का उल्लंघन है और उनकी सुरक्षा के लिए खतरा है। NCW ने सभी से शालीनता और संयम बरतने की अपील की है। जबसे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मिसरी ने दोनों देशों के बीच हमला न करने पर सहमति की घोषणा की है, वह सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं।

IAS एसोसिएशन मिसरी के समर्थन में आया
IAS एसोसिएशन ने भी मिस्री और उनके परिवार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से काम करने वाले सिविल सेवकों पर व्यक्तिगत हमले गलत हैं। IAS एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे विक्रम मिसरी और उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सेवा की गरिमा बनाए रखने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। IRTS एसोसिएशन और IRS (C&IT) एसोसिएशन ने भी मिसरी और उनके परिवार को परेशान करने की आलोचना की है। उन्होंने सम्मान बनाए रखने की बात कही। IRTS एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे विक्रम मिसरी और उनके परिवार पर हो रहे हमलों की निंदा करते हैं। उन्होंने सभी से सम्मान बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने मिसरी की सेवाओं और देश के लिए उनके योगदान को सराहा। IRS (C&IT) एसोसिएशन ने भी कहा कि वे मिसरी और उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने सार्वजनिक सेवा की गरिमा बनाए रखने की बात दोहराई।

अखिलेश यादव ने भी किया मिसरी का समर्थन
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी मिसरी का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसे हमलों से अधिकारियों का मनोबल गिरता है। उन्होंने BJP सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार अधिकारी के सम्मान की रक्षा करने में विफल रही है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि टयह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह फैसले ले, न कि व्यक्तिगत रूप से अधिकारी की। कुछ असामाजिक तत्व अधिकारी और उनके परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन BJP सरकार या उसके मंत्री उनकी रक्षा के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।’

यह मामला तब सामने आया जब भारत और पाकिस्तान ने जमीन, हवा और समुद्र में सैन्य अभियान रोकने पर सहमति जताई। यह फैसला चार दिनों तक चले सीमा पार हमलों के बाद लिया गया। इन हमलों के कारण दोनों देश युद्ध के करीब आ गए थे। मिसरी ने घोषणा की कि दोनों देशों के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों (DGMOs) ने बातचीत में इसकी पुष्टि की है।

Latest articles

सुभाष नगर विश्राम घाट किया पिंडदान

भेल भोपाल।सुभाष नगर विश्राम घाट पर 16 श्रादों में तर्पण पिंडदान के साथ भागवत...

बजरंग दल की प्रांत बैठक व दायित्वबोध वर्ग का हुआ शुभारंभ

बड़वाह।बड़वाह के उत्सव गार्डन में 3 दिवसीय बजरंग दल की बैठक व दायित्वबोध वर्ग...

अनजुमन तरक्‍की-ए-उर्दू (हिंद) ने राहत सामग्री गुरुद्वारा समिति को सुपुर्द की

भेल भोपाल।अनजुमन तरक्‍की-ए-उर्दू (हिंद), भेल भोपाल ने सोमवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों...

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में “लाइन फॉलोवर रोबोट” पर कार्यशाला का आयोजन

हरिद्वार।गुरुकुल कांगड़ी (मानद विश्वविद्यालय), हरिद्वार के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग...

More like this

बीएचईएल को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 2024-25 के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार

नई दिल्ली।बीएचईएल को राजभाषा के क्षेत्र में ‘उत्कृष्ट कार्यान्वयन’ एवं ‘श्रेष्ठ हिन्दी गृह पत्रिका’...

नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की

काठमांडू।नेपाल ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सुशीला कार्की को देश की पहली...

Vaishno Devi latest Update: भूस्खलन के कारण यात्रा 5 सितंबर को भी बंद, जानें कब होगी दोबारा शुरू

Vaishno Devi latest Update: वैष्णो देवी के भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है....