10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तान में न्यूक्लियर लीकेज… किराना हिल्स स्ट्राइक के सवाल पर विदेश मंत्रालय...

पाकिस्तान में न्यूक्लियर लीकेज… किराना हिल्स स्ट्राइक के सवाल पर विदेश मंत्रालय की ओर से क्या आया जवाब

Published on

नई दिल्ली

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान के किराना हिल्स में स्थित न्यूक्लियर साइट को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इस बारे में पाकिस्तान को ही जवाब देना है। भारत ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रणधीर जायसवाल से पूछा गया कि क्या पाकिस्तान में मिस्र या अमेरिका का विमान क्यों पहुंचा? क्या वहां परमाणु रिसाव हुआ है? इस पर जवाब देते हुए रणधीर जायसवाल ने कहा कि मिस्र या अमेरिकी विमानों की बात का जवाब उन्हें (पाकिस्तान) देना है, हमें नहीं।

भारत का रुख स्पष्ट करते हुए उन्होंने आगे कहा कि हमारी सैन्य कार्रवाई पूरी तरह से दायरे में थी। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि पाकिस्तान की नेशनल कमांड अथॉरिटी (न्यूक्लियर अथॉरिटी) बैठक करेगी, लेकिन बाद में पाकिस्तान ने इससे इनकार कर दिया। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने खुद इसका खंडन कर दिया।

परमाणु ब्लैकमेल के आगे झुकेगा नहीं भारत
जायसवाल ने भारत के व्यापक नीतिगत दृष्टिकोण को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत का एक दृढ़ रुख है कि वह परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा और न ही सीमा पार आतंकवाद को होने देगा। अलग-अलग देशों के साथ बातचीत में हमने यह भी चेतावनी दी है कि ऐसी स्थितियों का समर्थन करने से उनके अपने क्षेत्र को नुकसान होगा। इसका मतलब है कि भारत आतंकवाद को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा।

हमला होने पर चुप नहीं बैठेगा भारत
रणधीर जायसवाल ने यह भी कहा कि भारत किसी भी तरह के दबाव में नहीं आएगा। भारत हमेशा अपने देश की सुरक्षा के लिए तैयार है। पाकिस्तान को अपनी परमाणु सुविधाओं की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। भारत ने हमेशा शांति की बात की है, लेकिन अगर कोई हमला करेगा तो भारत चुप नहीं बैठेगा। भारत ने साफ कर दिया है कि वो किसी भी तरह के परमाणु हमले से डरेगा नहीं।

रद्द रहेगी भारत-PAK के बीच सिंधु जल संधि
सिंधु जल संधि पर बात करते हुए रणधीर जायसवाल ने कहा कि CCS (सुरक्षा पर कैबिनेट समिति) के फैसले के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया गया है। सिंधु जल संधि सद्भावना और मित्रता की भावना से संपन्न हुई थी, जैसा कि संधि की प्रस्तावना में निर्दिष्ट है।

पाकिस्तान को छोड़ना होगा आतंकवाद
रणधीर जायसवाल ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने कई दशकों से सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देकर इन सिद्धांतों को स्थगित रखा है। अब CCS के फैसले के मुताबिक भारत संधि को तब तक स्थगित रखेगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद के लिए अपने समर्थन को विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से त्याग नहीं देता।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...