भोपाल।
मप्र कांग्रेस कमेटी श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतत्व में पुलिस उप आयुक्त जोन-2 गोविंदपुरा को कर्नल सोफिया कुरैशी के विरुद्ध अनर्गल टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय सिंह शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने हेतु ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि हाल ही में मध्य प्रदेश, शासन के मंत्री विजय शाह द्वारा देश की वीरांगना एवं भारतीय सेना में आधिकारिक तौर पर सेवाएं देने वाली बहन “कर्नल सोफिया कुरैशी” के संबंध में बेहद आपत्तिजनक, अशोभनीय एवं अनर्गल टिप्पणी की गई है। यह टिप्पणी न केवल एक महिला अधिकारी का अपमान है, बल्कि यह भारतीय सेना और समूचे राष्ट्र की महिलाओं का भी अपमान है। ऐसे गैर जिम्मेदाराना और शर्मनाक बयान की हम कड़े शब्दों में निंदा करते है। आपसे यह मांग करते है कि विजय सिंह शाह के विरूद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए।
