11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यलखनऊ में चलती बस में आग लगने से 5 की जिंदा जलकर...

लखनऊ में चलती बस में आग लगने से 5 की जिंदा जलकर मौत, बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर गाड़ी बनी आग का गोला

Published on

लखनऊ

लखनऊ में गुरुवार की सुबह एक स्लीपर बस में आग लगने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। करीब 60 यात्रियों को लेकर यह डबल डेकर बस बिहार से दिल्ली जा रही थी, जब लखनऊ से गुजरते समय सुबह हादसा हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतकों में 2 बच्चे, 2 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। यह बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। हादसा आउटर रिंग रोड (किसान पथ) पर मोहनलालगंज के पास सुबह 5 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे।

यात्रियों के अनुसार चलती बस में अचानक धुआं भरने लगा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही मिनटों में आग की तेज लपटें उठने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस ड्राइवर और कंडक्टर बस को छोड़कर भाग गए। ड्राइवर की सीट के पास एक एक्सट्रा सीट होने के कारण यात्रियों को नीचे उतरने में परेशानी हुई। कई यात्री हड़बड़ी में उतरते समय फंसकर गिर गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलने पर पीजीआई, मोहनलालगंज, सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसीपी रजनीश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू की कमान संभाली। पुलिस ने मृत यात्रियों के शवों को बस से बाहर निकलवाकर एम्बुलेंस की मदद से पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा है। डबल डेकर बस में लगी आग को आधा दर्जन दमकल वाहनों से बुझाई गयी। बस में सवार यात्रियों का सारा सामान जलकर खाक हुआ।

दमकल की गाड़ियां पहुंचने तक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। दमकल कर्मियों ने आग की सूचना मिलते ही लगभग 30 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और अंदर से पांच जले हुए शव बरामद किए। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुला, जिसके कारण पीछे बैठे लोग फंस गए। बस में पांच-पांच किलो के सात गैस सिलेंडर भी थे, हालांकि कोई भी सिलेंडर नहीं फटा।

हादसे में एक बच्चे की मां की भी मौत हो गई, जो अपने नाना और मां के साथ यात्रा कर रहा था। ऐसा बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें 1 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रही थीं। हादसे के बाद बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई। पुलिसकर्मी बस से जले हुए शवों को निकालने में जुटे रहे।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...