10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यशिवसेना UBT से दिया था इस्तीफा… कौन है तेजस्वी घोसालकर, जिन्हें उद्धव...

शिवसेना UBT से दिया था इस्तीफा… कौन है तेजस्वी घोसालकर, जिन्हें उद्धव ठाकरे ने मातोश्री बुलाया

Published on

मुंबई

उद्धव सेना के सभी पदों से इस्तीफा देकर सुर्खियों में आईं पूर्व नगरसेविका तेजस्वी घोसालकर ने बुधवार को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से बांद्रा स्थिति उनके मातोश्री निवास पर मुलाकात की। उद्धव से मिलने के बाद तेजस्वी ने कहा कि उद्धव ठाकरे से वे मिलीं और अपनी बात उनके सामने रखी। मेरे कुछ प्रश्नों का उन्होंने उत्तर भी दिया। तेजस्वी ने साफ किया कि आज भी वे उद्धव सेना में ही हैं।

कौन हें तेजस्वी
मुंबई महानगरपालिका की पूर्व नगरसेविका तेजस्वी दहिसर विधानसभा क्षेत्र में दबदबा रखने वाले यूबीटी नेता और पूर्व विधायक विनोद घोसालकर की पुत्रवधु हैं। तेजस्वी के पति अभिषेक घोसालकर की 2024 के शुरुआत में फेसबुक लाइव के दौरान स्थानीय निवासी मौरिस नोरोन्हा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अभिषेक भी एक वक्त नगरसेवक थे।

पति की गोली मारकर की गई थी हत्या
तेजस्वी, दिवंगत शिवसेना (UBT) पार्षद अभिषेक घोसालकर की पत्नी हैं। अभिषेक की फरवरी 2022 में फेसबुक लाइव के दौरान कारोबारी मॉरिस नोरोन्हा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। नोरोन्हा, अभिषेक से रंजिश रखता था। तेजस्वी ने कहा था कि वह जल्द ही पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलेंगी। उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा परेशान किए जाने को बताया है और कहा कि उन्होंने इस बारे में पार्टी के बड़े नेताओं को भी बताया था, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। इस्तीफे की खबर फैलने के बाद उन्हें उद्धव ठाकरे ने मातोश्री बंगले पर बुलाया।

उद्धव सेना के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया
मंगलवार को तेजस्वी ने उद्धव सेना के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। तेजस्वी के इस्तीफा देते ही उद्धव सेना हरकत में आई। पार्टी में बने रहने के लिए उद्धव ठाकरे ने तेजस्वी से फोन पर बात की। तेजस्वी ने कहा कि वह अभी भी उद्धव सेना के साथ हैं। तेजस्वी ने कहा कि हमारे कुछ मुद्दे हैं और मुझे उम्मीद है कि उनका समाधान हो जाएगा। मैं उसी के अनुसार निर्णय लूंगी कि क्या करना है। इस सवाल को उन्होंने टाल दिया कि क्या वह बीजेपी में शामिल होंगी या पार्टी ने उन्हें कोई प्रस्ताव दिया है। इस पर तेजस्वी ने कहा कि मैंने सोचा था कि हमारे उठाए गए मुद्दे स्थानीय स्तर पर सुलझ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ इसलिए मैं मातोश्री आई हूं।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...