10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, पिछड़े वर्गों को उच्च शिक्षा में 11.25%...

ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, पिछड़े वर्गों को उच्च शिक्षा में 11.25% आरक्षण, मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेज रहेंगे बाहर

Published on

भुवनेश्वर

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब उच्च शिक्षा संस्थानों में एसईबीसी वर्ग के लिए 11.25% आरक्षण होगा। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में ओडिशा कैबिनेट ने बुधवार को सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों (SEBC) को उच्च शिक्षा संस्थानों में 11.25% आरक्षण देने के फैसले को मंजूरी दे दी। यह आरक्षण केवल सरकारी नौकरियों तक सीमित न होकर अब सरकारी विश्वविद्यालयों, सहायता प्राप्त संस्थानों और राज्यभर के उच्च शिक्षा केंद्रों में प्रवेश पर भी लागू होगा। हालांकि, यह आरक्षण मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश पर लागू नहीं होगा। माझी सरकार का यह फैसला उनके सीएम के रूप में एक साल पूरा होने से कुछ दिन पहले आया है।

माझी ने क्या कहा
कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री माझी ने मीडिया से कहा कि यह नीति इसी शैक्षणिक सत्र से लागू की जाएगी। इसके तहत स्नातक, स्नातकोत्तर, शिक्षक प्रशिक्षण, विधि पाठ्यक्रमों में दाखिले पर यह आरक्षण मिलेगा, जो कि स्कूल एवं जन शिक्षा, उच्च शिक्षा, संस्कृति और खेल विभागों के अधीन आते हैं। मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि पिछली सरकारें इस तरह का निर्णय नहीं ले सकीं, जिससे पिछड़े वर्ग सामाजिक न्याय से वंचित रह गए।

धर्मेंद्र प्रधान ने की सराहना
यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब हाल ही में केंद्र सरकार ने देशव्यापी जातीय जनगणना को मंजूरी दी है और साथ ही माझी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने में कुछ ही दिन शेष हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा सरकार के इस कदम को ऐतिहासिक बताते हुए सराहना की। सरकार चाहती है कि सभी वर्गों को समान अवसर मिलें। यह आरक्षण नीति इसी दिशा में एक प्रयास है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...