11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यराजस्थान के बुजुर्ग का वेबसाइट पर वीडियो वायरल, पुलिस जांच में चौंकाने...

राजस्थान के बुजुर्ग का वेबसाइट पर वीडियो वायरल, पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे, UP की युवती, बिहार का युवक गिरफ्तार

Published on

जैसलमेर

राजस्थान के जैसलमेर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इंटरनेट पर एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति को एक नग्न युवती के साथ रेगिस्तान में दिखाया गया है। वीडियो के गंदी वेबसाइट पर अपलोड होते ही हड़कंप मच गया। जब यह मामला राजस्थान पुलिस तक पहुंचा, तो जांच में जो खुलासा हुआ, उसने सबको चौंका दिया।

यूपी की युवती और बिहार का है आरोपी युवक
जैसलमेर पुलिस की जांच में पता चला कि इस वीडियो के पीछे एक कपल है, जो जैसलमेर घूमने आया था। इस कपल में शामिल 24 वर्षीय स्वाति जैन (बदला हुआ नाम), जो उत्तर प्रदेश के डोडाघाट की रहने वाली है, और 28 वर्षीय भानू कुमार (बदला हुआ नाम), जो बिहार के वैशाली का निवासी है, को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया। दोनों को पूछताछ के लिए जैसलमेर लाया गया है।

कैसे बुजुर्ग को बनाया गया वीडियो का हिस्सा
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि यह घटना करीब एक सप्ताह पहले की है। कपल जैसलमेर के प्रसिद्ध सम के धोरों में घूमने आया था। इस दौरान लड़की कार में नग्न अवस्था में बैठी हुई थी और दोनों सड़क पर कार दौड़ाते हुए मस्ती कर रहे थे। रास्ते में उन्हें बकरियां चराते हुए एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति दिखाई दिया। कपल ने कार रोकी और लड़की कार से बाहर निकलकर उस बुजुर्ग से बातचीत करने लगी। इस दौरान लड़का कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा रहा और अपने मोबाइल से उस पूरी बातचीत और दृश्य का वीडियो रिकॉर्ड करता रहा।

पुलिस ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया
इस मामले में जैसलमेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन पर अश्लीलता फैलाने, निजता के उल्लंघन तथा बुजुर्ग के साथ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।

साइबर अपराध पर बढ़ती नजर
यह मामला एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि डिजिटल युग में किसी की भी छवि किस तरह बिना अनुमति और जानकारी के इंटरनेट पर वायरल की जा सकती है। हनीट्रैप के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के मामलों की सूचना तुरंत दें और अश्लीलता को बढ़ावा न दें।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...