24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के सपोर्ट में आई राज्य मंत्री...

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के सपोर्ट में आई राज्य मंत्री प्रतिमा, बोलीं- कर्नल सोफिया के अपमान की नहीं थी मंशा

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह के विवादित बयान को लेकर देशभर में सियासी हलचल मची हुई है. विपक्ष और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती भी उनके खिलाफ मुखर हो चुकी हैं और इस्तीफे की मांग कर रही हैं.लेकिन इस विवाद के बीच अब मंत्री विजय शाह को कैबिनेट में अपनी सहयोगी से समर्थन मिला है. नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा है कि विजय शाह की मंशा किसी का अपमान करने की नहीं थी.

डिंडोरी में पत्रकारों से बात करते हुए प्रतिमा बागरी ने कहा कि विजय शाह द्वारा बोले गए शब्द निश्चित रूप से अनुपयुक्त थे, लेकिन उन्होंने इसका स्पष्टीकरण दिया है और माफी भी मांगी है.प्रतिमा बागरी ने कहा कि शब्दों की हेराफेरी जरूर हुई है लेकिन इससे यह प्रतीत नहीं होता कि विजय शाह की मंशा अपमान की थी. साथ ही उन्होंने साफ कहा है कि वह बार-बार माफी मांगने को तैयार हैं. यह दिखाता है कि उनके कहने का अर्थ वही नहीं था जैसा बताया गया.

उन्होंने कहा कि विजय शाह के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और उसे गलत दिशा में दिखाया गया है. प्रतिमा बागरी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बीजेपी पर विपक्ष लगातार दबाव बना रहा है.

उमा भारती ने भी इस्तीफे की मांग की
विजय शाह द्वारा सार्वजनिक माफी के बावजूद मामला अभी शांत नहीं हुआ है. अब देखना होगा कि पार्टी इस विवाद पर क्या रुख अपनाती है और आगे क्या फैसला लेती है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...