11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्य'बेटा सरेंडर कर दे', आतंकी को समझाती रही मां, फिर भी सेना...

‘बेटा सरेंडर कर दे’, आतंकी को समझाती रही मां, फिर भी सेना पर चलाई गोली, त्राल एनकाउंटर में ढेर आमिर का Video

Published on

नई दिल्ली,

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के त्राल में आज यानी गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हुई. इस दौरान सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया. त्राल में फायरिंग अभी भी जारी है. छिपे हुए आतंकियों की तलाश की जा रही है. इस बीच एनकाउंटर में मारे गए आमिर वानी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात कर रहा है.

वीडियो में आमिर वानी की मां उससे वापस आने की गुजारिश करती हुई भी नजर आती है, लेकिन उसने मां की बात मानने से इनकार कर दिया. मां के साथ वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग में देखा जा सकता है कि किस तरह उसकी मां उसे लोकल भाषा में कह रही हैं कि “बेटा सरेंडर कर दो” लेकिन वह मां की एक नहीं सुनता है, और सेना पर फायरिंग करता है. आखिरकार सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में वह मारा गया.

https://twitter.com/i/status/1922968220006244799

“सरेंडर कर दो बेटा…”, कहती रही मां
वीडियो कॉल पर बात करने वक्त आमिर की मां उससे कहती हैं- ‘सरेंडर कर दो.’ जवाब में आमिर कहता है- ‘फौज को आगे आने दो फिर देखता हूं.’यह एनकाउंटर के पहले का पहले का फुटेज है. जिस घर में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, वहीं से वह वीडियो कॉल पर बात कर रहा था. वीडियो कॉल पर बात करते वक्त उसके हाथ में AK -47 राइफर भी नजर आती है.

सेना चाहती थी सरेंडर करे, लेकिन चला दी गोली
आमिर से आमिर की मां, बहन और एनकाउंटर में मारे गए आसिफ की बहन ने भी बात की थी. आसिफ की बहन ने पूछा था, मेरा भाई कहां है. आसिफ वही आतंकी है, जिसका घर IED से उड़ाया गया था. सूत्रों के मुताबिक, सिक्योरिटी फोर्स चाहती थी कि ये आतंकी सरेंडर कर दे लेकिन सरेंडर की जगह उसने फोर्स पर गोली चलाई.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...