11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यकर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी को लेकर फूटा पूर्व सैनिकों का गुस्सा,...

कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी को लेकर फूटा पूर्व सैनिकों का गुस्सा, कलेक्ट्रेट का घेराव कर की नारेबाजी

Published on

सुल्तानपुर ,

कर्नल सोफिया कुरैशी पर एमपी के मंत्री विजय शाह की आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो गया है. गुरुवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में दर्जनों पूर्व सैनिकों ने प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की.

पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा. उन्होंने मांग की कि मंत्री विजय शाह को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए.

पूर्व सैनिकों ने प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया
पूर्व सैनिकों का कहना है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी. इस मिशन का नेतृत्व कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह कर रही थीं. देशभर में कर्नल सोफिया की बहादुरी की सराहना की गई.

लेकिन इस पर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने एक आपत्तिजनक बयान दे दिया. जिससे देश की भावनाएं आहत हुई हैं. प्रदर्शन में शामिल पूर्व सैनिकों ने कहा कि यह न सिर्फ सेना का, बल्कि हर देशवासी का अपमान है.

मंत्री विजय शाह को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त की मांग
पूर्व सैनिक खुर्शीद अहमद उर्फ मुन्ना ने कहा कि हमारी बहादुर बेटी के खिलाफ कोई भी बयान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यह देश के स्वाभिमान का सवाल है, प्रशासन ने ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...