11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यपहलगाम के आतंकियों की सूचना देने पर शिवसेना देगी 10 लाख, शिंदे...

पहलगाम के आतंकियों की सूचना देने पर शिवसेना देगी 10 लाख, शिंदे की पार्टी ने घोषित की अतिरिक्त इनाम राशि

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने पहलगाम की आतंकियों की सूचना देने पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। शिवसेना की तरफ जारी एक बयान में कहा गया है शिवसेना ने पहलगाम आतंकी हमले के संदिग्धों की पहचान के लिए अतिरिक्त इनाम की घोषणा की है। संदिग्धों की पहचान के लिए सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।

युवा सेना के नेता ने किया ऐलान
शिवसेना के अनुसार पार्टी ने यह कदम आतंकवाद के खिलाफ़ एक कड़ा रुख रखते एकनाथ जी शिंदे के नेतृत्व में लिया गया है। पार्टी की युवा विंग ने इस इनाम राशि का ऐलान किया है। इस इनाम राशि का ऐलान राहुल कनाल की तरफ से किया गया है। राहुल कनाल कुछ समय पहले कुणाल कामरा कंट्रोवर्सी में चर्चित हुए थे। उन्होंने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ उस स्टूडियो को तोड़ दिया था। जिसमें कुणाल कमारा ने शिंदे पर कटाक्ष करने वाले वीडियो शूट किया था। इसके बाद कनाल के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी। राहुल एन कनाल ओयूएमबीएआई फाउंडेशन चलाते हैं। वह शिवसेना के सोशल मीडिया प्रभारी होने के साथ यूथ विंग युवा सेना के महासचिव हैं।

शिवसेना ने दी यह दलील
राहुल कनाल के अनुसार यह घोषणा जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा तीन संदिग्धों की तस्वीरें जारी करने के जवाब में की गई है, जिसके लिए उन्होंने 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। एकनाथ जी शिंदे ने कहा है कि हम आतंकवाद और इसका समर्थन करने वालों के खिलाफ़ मजबूती से खड़े हैं। हम नागरिकों से आग्रह करते हैं कि वे ऐसी कोई भी जानकारी लेकर आगे आएं, जिससे इन अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने में मदद मिल सके। शिवसेना के अनुसार इनाम राशि में इज़ाफा करके, हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दोषियों को जवाबदेह ठहराया जाए और पीड़ितों और उनके परिवारों को न्याय मिले। शिवसेना ने 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

शिवसेना ने जारी किए नंबर
पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें ज़्यादातर पर्यटक थे और जांच जारी है। शिवसेना की पहल का उद्देश्य संदिग्धों को पकड़ने में जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रयासों का समर्थन करना है। पहलगाम हमले के बाद खुद डिप्टी सीएम शिंदे श्रीनगर पहुंचे थे। वहां उन्होंने महाराष्ट्र के घायल टूरिस्ट सुबोध पाटिल से मुलाकात की थी। इसके साथ टूरिस्ट को रेस्क्यू किया था। शिवसेना ने अब कुछ मोबाइल नंबर जारी करके कहा है कि हम जनता से अपील करते हैं कि वे इस अवसर का उपयोग आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में योगदान देने और हमारे राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए करें।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...