11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्य'जातीय जनगणना के बाद बम फूटेगा और सवर्ण आसमान में चले जाएंगे',...

‘जातीय जनगणना के बाद बम फूटेगा और सवर्ण आसमान में चले जाएंगे’, पूर्व सांसद बृज भूषण सिंह ने क्यों कही, जानें

Published on

औरंगाबाद

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने महिला उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न और दलित उत्पीड़न कानून पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि देश इन तीन कानून से बहुत परेशान है। इतना ही नहीं, बृजभूषण सिंह ने जातीय जनगणना के सवाल पर भी नाराज हो गए। औरंगाबाद में जातीय जनगणना के सवाल पूछने पर पत्रकारों पर ही भड़क उठे और कह डाला कि जातीय जनगणना का बम फूटेगा और सवर्ण आसमान में चले जाएंगे।

जातीय जनगणना के सवाल पर भड़के पूर्व सांसद
उन्होंने कहा कि पूरा देश जातीय जनगणना चाहता है। यह मांग पहले बिहार और उतर प्रदेश से शुरू हुई। कुछ लोग इसे लेकर हाय तौबा मचा रहे हैं। उन्होंने भड़कते हुए कहा कि हौव्वा बनाने वालों को लगता है कि जातीय जनगणना होने पर बम फूटेगा और सारे सवर्ण देश से बाहर हो जाएंगे। हमारे लिए अलग देश बनेगा, हम आसमान में चले जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे राजपूत का नेता नहीं मानिए, इससे उन्हें दुःख होता है। वे सर्व समाज की बात करते हैं और सर्व समाज के नेता हैं।

दहेज, महिला और दलित उत्पीड़न कानून समाप्त हो
उन्होंने कहा कि देश से तीन कानूनों को हटा देना चाहिए।अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि दहेज उत्पीड़न, एससी/एसटी और यौन उत्पीड़न जैसे कानून तो बनाए गए थे संबंधित लोगों के संरक्षण के लिए, मगर वही लोग अब अपने विरोधियों को परास्त करने के लिए इन कानूनों का दुरुपयोग करने लगे हैं, जो कि पूरी तरह से अनुचित है। उन्होंने कहा कि या तो इन्हें खत्म कर देना चाहिए या फिर इसके दुरुपयोग पर रोक लगाने की कोशिश होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर यौन शोषण का जो आरोप लगे हैं वह पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता बृजभूषण सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को सराहा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और युद्ध विराम के बाद किंतु-परंतु की राजनीति को लेकर विपक्ष पर बड़ा हमला बोला। ऑपरेशन सिंदूर देश के लिए गर्व की बात है। इसे लेकर सारे दलों के नेताओं ने सरकार का साथ दिया था। इसे लेकर किसी तरह की किंतु-परंतु की राजनीति नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन युद्ध विराम के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रोज बयानबाजी को लेकर किंतु-परंतु की राजनीति की जा रही है।

कुछ लोगों को लगता है कि युद्ध विराम नहीं होना चाहिए। जो लोग मानते हैं कि युद्ध ही सभी समस्या का हल है। ऐसे लोगों को मैं कहना चाहता हूं कि 1971 में जब 62 हजार पाकिस्तानी सैनिक युद्ध बंदी बना लिए गए थे, तो उस वक्त युद्ध बंदियों को छोड़ने के मामले पर पाक अधिकृत कश्मीर(पीओके) लेने की शर्त क्यों नहीं लगाई। उस वक्त कह देते कि या तो पीओके दो तभी सैनिक मिलेंगे लेकिन उस वक्त ऐसा क्यो नहीं कहा?

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...