11.3 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeभोपाल'मंत्री के चेहरे' पर लगाओ निशाना, इनाम में मिलेगा केले-काजू-बादाम, विजय शाह...

‘मंत्री के चेहरे’ पर लगाओ निशाना, इनाम में मिलेगा केले-काजू-बादाम, विजय शाह के बयान का ऐसा विरोध, आप भी कहेंगे क्या बात!

Published on

होशंगाबाद:

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के बयान को लेकर पूरे देश में विरोध हो रहा है। लोग अलग- अलग तरह से उनके बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अलग- अलग तरीके से विरोध भी कर रहे हैं। कहीं पूतला जलाया जा रहा है तो कहीं पोस्टर पर कालिख पोती जा रही है। इसी बीच नर्मदापुरम जिले के इटारसी में नए और अनोखे तरीके से विरोध करने का मामला सामने आया है।

शहर के गांधी मैदान में हॉकी खिलाड़ियों के विरोध का तरीका जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, खिलाड़ियों ने गांधी मैदान पर विजय शाह के पोस्टर लगाए और लड़कियों ने स्कूल के जरिए उन पर बॉल से निशाना साधा। वहां मौजूद सीनियर खिलाड़ियों ने गोल करने वाले बच्चों को काजू-बादाम भी बांटे।

पोस्टर पर हिट करने वालों को मिले केले
वहां मौजूद सीनियर खिलाड़ियों ने इस प्रदर्शन को और भी मजेदार बना दिया। उन्होंने खिलाड़ियों के बीच एक प्रतियोगिता रखी। जिसमें हर खिलाड़ी को तीन बॉल दी गई। जो खिलाड़ी पोस्टर पर बने विजय शाह के चेहरे पर एक बार बॉल मारेगा, उसे दो केले मिलेंगे। जो दो बार हिट करेगा, उसे पांच केले मिलेंगे। और जो तीन बार हिट करेगा, उसे काजू और बादाम का पैकेट मिलेगा।

स्कूप के जरिए लगाया पोस्टर पर निशाना
इस अनोखी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का लक्ष्य गोल पोस्ट पर लगे विजय शाह के पोस्टर थे। ज्यादातर खिलाड़ियों ने पोस्टरों पर निशाना साधा। उन्होंने स्कूप के जरिए भी नेट पर लगे पोस्टरों को हिट किया। हॉकी प्रेमियों, सीनियर सिटीजन अखिल दुबे और अल्बर्ट खान ने खिलाड़ियों को इनाम दिए। सभी खिलाड़ियों को केले भी दिए गए।

सेना पर टिप्पणी का हक नहीं
वहां मौजूद सीनियर हॉकी खिलाड़ियों का कहना था कि कि मंत्री के तौर पर इस तरह की बातें करना ठीक नहीं है। किसी भी नेता को देश की वीरांगनाओं और सेना पर गलत टिप्पणी करने का हक नहीं है। ऐसी घटनाओं का विरोध करना जरूरी है। बता दें कि मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया था। वहीं बता दें कि अभी तक विजय शाह ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। दूसरी तरफ कांग्रेस मंत्री के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रही है।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

डिश और इंटरनेट केबल से हो रही बिजली चोरी का खुलासा, 26 मामलों में 16 लाख का जुर्माना

भोपाल। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी जितनी हाईटेक हो रही है, चोर...

होशंगाबाद रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, फ्लिपकार्ट कर्मी की दर्दनाक मौत

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे...