12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यविंग कमांडर व्योमिका सिंह पर बयान देकर घिर गए सपा सांसद, अब...

विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर बयान देकर घिर गए सपा सांसद, अब अपर्णा यादव ने चचेरे ससुर राम गोपाल यादव पर उठाए सवाल

Published on

लखनऊ:

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रो. राम गोपाल यादव के एक बयान ने राजनीतिक हलकों में तूफान खड़ा कर दिया है। सपा सांसद ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह और एयर मार्शल एके भारती की जाति बताते हुए एक बयान दे दिया है।

उनकी इस टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव और विपक्षी INDI गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। इसी क्रम में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अपर्णा यादव ने कहा कि राम गोपाल यादव की पार्टी और INDI गठबंधन को बिना किसी सफाई के सीधे माफी मांगनी चाहिए।

यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष और बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मैं समझती हूं कि भारत एक संस्कारवान देश रहा है। महिलाओं और बेटियों का यहां विशेष स्थान है। ऐसे बयान भारतीय परंपराओं और सम्मान की भावना के खिलाफ हैं। अपर्णा यादव ने कहा कि उनकी पार्टी, इंडी गठबंधन और स्वयं उनको कोई सफाई न देते हुए मांगी मांग लेनी चाहिए। साथ ही अपर्णा यादव ने यह भी आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है, जब INDI गठबंधन के किसी नेता ने महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया हो। उन्होंने कहा कि विपक्ष को बार-बार ऐसे बयान देकर अपनी मानसिकता उजागर करने की आदत बन गई है।

उधर, इस मसले पर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक मंचों तक बहस छिड़ गई है। जहां भाजपा नेता इसे देश की सेना और महिलाओं के अपमान से जोड़ रहे हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से अभी तक इस पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, सपा सांसद प्रो. राम गोपाल यादव अपने बयान पर बने हुए हैं। उन्होंने एक्स पर लम्बा चौड़ा पोस्ट कर यूपी सरकार पर जोरदार हमला बोल दिया है। राम गोपाल यादव सपा मुखिया अखिलेश यादव के चाचा हैं, इस वजह से यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसलिए, अब देखना होगा कि सपा इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाती है? माफी मांगती है या बयान से किनारा करती है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...