10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालसेना पीएम मोदी के चरणों में नतमस्तक! डेप्युटी सीएम ने विवादित बयान...

सेना पीएम मोदी के चरणों में नतमस्तक! डेप्युटी सीएम ने विवादित बयान पर दी सफाई, कहा- लोग साजिश कर रहे

Published on

इंदौर

भारतीय सेना पर दिए गए विवादित बयान पर डेप्युटी सीएम जगदीश देवड़ा ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस इसे गलत तरीके से पेश कर रही है। मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। मैंने कहा था कि देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में जबरदस्त काम किया है और देश की जनता भारतीय सेना के सामने नतमस्तक है। देवड़ा ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि जो लोग साजिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मेरे कहने का मतलब था कि ‘देश की जनता भारत की सेना के चरणों में नतमस्तक है।

दरअसल, मध्य प्रदेश के डेप्युटी सीएम जगदीश देवड़ा जबलपुर में एक सभा में पहलगाम हमले के बारे में बोल रहे थे। उन्होंने कहा था कि इस हमले के बाद उनके मन में बहुत गुस्सा था। उन्होंने कहा था कि जिन आतंकवादियों ने महिलाओं के सिंदूर मिटाने का काम किया है और जो लोग आतंकवादियों को पाल रहे हैं, जब तक हम उन्हें खत्म नहीं कर देते, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। देवड़ा ने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा था कि पूरा देश और सेना उनके चरणों में नतमस्तक है। उन्होंने जो जवाब दिया उसकी जितनी सराहना की जाए कम है।

कांग्रेस पार्टी ने किया जमकर विरोध
जगदीश देवड़ा के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कोई देवड़ा के बयान का विरोध कर रहा है तो कोई समर्थन कर रहा है। कांग्रेस पार्टी ने देवड़ा के इस बयान का जमकर विरोध किया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भाजपा के नेताओं की ओर से लगातार हमारी सेना का अपमान अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने महिला सैनिकों पर अभद्र टिप्पणी की और अब उनके उपमुख्यमंत्री ने सेना का घोर अपमान किया है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...