12 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलईश्वरन की कप्तानी में इंडिया ए स्क्वाड का हुआ ऐलान, तिहरा शतक...

ईश्वरन की कप्तानी में इंडिया ए स्क्वाड का हुआ ऐलान, तिहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी की वापसी

Published on

नई दिल्ली:

इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज से पहले बीसीसीआई ने इंडिया ए के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इंडिया ए को कैंटरबरी और नॉर्थम्प्टन में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो फर्स्ट क्लास मैच खेलनी है। बीसीसीआई ने अभिमन्यु ईश्वरन को इंडिया ए टीम का कप्तान नियुक्त किया है। वहीं ध्रुव जुरेल टीम के उप कप्तान बनाए गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, लंबे समय से नेशनल टीम में वापसी के लिए इंतजार कर रहे करुण नायर को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है।

करुण नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाकर धूम मचाई थी। वहीं अब एक बार फिर उनका कमबैक इसी टीम के खिलाफ हो रहा है। करुण नायर के अलावा इस टीम में शार्दुल ठाकुर और खलील अहमद को भी जगह मिली है। शार्दुल और खलील भी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे, जबकि रुतुराज गायकवाड़ और सरफराज खान जैसे प्लेयर भी स्क्वाड में शामिल हैं। इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए का पहला मैच 30 मई से शुरू होगा। टीम का दूसरा मुकाबला 6 जून से खेला जाएगा जबकि तीसरा मैच 13 जून से होगा।

दूसरे मैच से पहले जुड़ेंगे शुभमन और सुदर्शन
इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए की टीम में शुभमन गिल और साई सुदर्शन को शामिल किया गया है। हालांकि, ये दोनों खिलाड़ी दूसरे मैच के बाद टीम के साथ जुड़ेंगे। शुभमन और सुदर्शन दोनों ही आईपीएल में गुजरात टाइटंस की टीम से खेल रहे हैं। गुजरात की टीम प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे है। यही कारण है शुभमन और सुदर्शन बाद में टीम से जुड़ेंगे। मुख्य सीरीज के लिए भी लगभग इंडिया ए के स्क्वाड से ही टीम को चुने जाने की संभावना है।

इस टीम के इतर ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और मोहम्मद शमी को टेस्ट सीरीज के लिए चुना जा सकता है। वहीं इंडिया ए के स्क्वाड में अभी उन खिलाड़ियों को रखा गया है जो या तो आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं या फिर उनकी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

भारत ए टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान) (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन (विकेट कीपर), मानव सुथार, तनुश कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...