9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यगुजरात समाचार के मालिक को कुछ ही घंटों में मिली जमानत, ED...

गुजरात समाचार के मालिक को कुछ ही घंटों में मिली जमानत, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में किया था अरेस्ट

Published on

नई दिल्ली,

गुजरात समाचार के मालिक बाहुबली शाह को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया था, लेकिन कुछ ही घंटे बाद उन्हें स्वास्थ्य कारणों से जमानत मिल गई. 73 वर्षीय बहुबली शाह के ठिकानों पर ईडी ने शनिवार की सुबह कई जगह छापेमारी की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था. बहुबली शाह 15 से ज्यादा व्यावसायिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं. वे लोक प्रकाशन लिमिटेड के निदेशक हैं, जो गुजरात समाचार और जीएसटीवी (GSTV) चैनल चलाता है. उनके बड़े भाई श्रेयांश शाह (85) अखबार के मैनेजिंग एडिटर हैं.

गिरफ्तारी के कुछ समय बाद बहुबली शाह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल ईडी ने उनकी गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.इस गिरफ्तारी से न सिर्फ सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हुई, बल्कि यह मामला राजनीतिक हलकों में भी गूंज उठा. विपक्षी पार्टियों कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया और इसे मीडिया को डराने और दबाने की साजिश बताया.

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने X पर लिखा कि ‘गुजरात समाचार को खामोश करने की कोशिश सिर्फ एक अख़बार की नहीं, पूरे लोकतंत्र की आवाज़ दबाने की एक और साज़िश है. जब सत्ता को आईना दिखाने वाले अख़बारों पर ताले लगाए जाते हैं, तब समझ लीजिए लोकतंत्र खतरे में है. बाहुबली शाह की गिरफ्तारी डर की उसी राजनीति का हिस्सा है, जो अब मोदी सरकार की पहचान बन चुकी है. देश न डंडे से चलेगा, न डर से.. भारत चलेगा सच और संविधान से.’

वहीं, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस गिरफ्तारी को भाजपा द्वारा स्वतंत्र मीडिया को सरकार के अनुरूप चलने के लिए मजबूर करने का प्रयास बताया. उधर, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बीजेपी की हताशा को दर्शाता है, जो हर उस आवाज को चुप कराना चाहती है, जो सच बोलती है और सवाल उठाती है. कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी ने भी ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 25 वर्षों से गुजरात समाचार केंद्र सरकार की आलोचनात्मक रिपोर्ट्स प्रकाशित करता रहा है, इसलिए टारगेट किया जा रहा है.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...