9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यमेरठ: नाम पूछकर चेहरे पर कालिख, बाल काटे, पिटाई… वीडियो बनाकर दी...

मेरठ: नाम पूछकर चेहरे पर कालिख, बाल काटे, पिटाई… वीडियो बनाकर दी धमकी, जानिए पूरा मामला

Published on

मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मेरठ जिले के सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नारंगपुर में दो युवकों के साथ शर्मनाक और भयावह घटना सामने आई है। बाइक से जा रहे दो दोस्तों को कुछ युवकों ने पहले रोका, फिर नाम पूछने के बाद उन्हें संदिग्ध बताते हुए बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने दोनों के बाल काट दिए, चेहरे पर कालिख पोत दी और इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। मामला जब सामने आया तो पुलिस ने इसे गंभीरता से लेने के बजाय सिर्फ शांतिभंग की कार्रवाई कर मामला रफा-दफा कर दिया।

मेरठ जिले के थाना रोहटा क्षेत्र के गांव किनौनी निवासी आकाश ने सरूरपुर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसका भाई सोनू अपने दोस्त आसिफ के साथ बाइक से बपारसी गांव स्थित पशु पैंठ जा रहा था। रास्ते में जब वे नारंगपुर गांव के पास रजबहे की पटरी से गुजर रहे थे। इसी दौरान चार युवकों मुकुल त्यागी, विकास, विनीत और प्रियांक ने उन्हें रोक लिया।

संदिग्ध बताकर गाली-गलौच
आरोपियों ने बाइक पर पीछे बैठे आसिफ से नाम पूछा और फिर दोनों को संदिग्ध बताकर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों की जमकर पिटाई की गई। इसके बाद उनके बाल काटे गए और चेहरे पर कालिख पोत दी गई। घटना का वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को थाने लेकर गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर के बावजूद पुलिस ने केवल शांतिभंग में चालान कर चारों आरोपियों को छोड़ दिया, जिससे नाराजगी और तनाव फैल गया।

एसपी ने दिखाई सख्ती
युवकों के साथ बदसलूकी का मामला जैसे ही उच्च अधिकारियों तक पहुंचा, एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र ने सख्ती दिखाई। एसपी देहात ने कहा कि सरूरपुर पुलिस से घटना को लेकर जवाब तलब किया गया है। जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...