9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : NSG इंस्पेक्टर को पुलिस और दबंगों से खतरा, छुट्टी...

उत्तर प्रदेश : NSG इंस्पेक्टर को पुलिस और दबंगों से खतरा, छुट्टी लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे, दर्ज कराई शिकायत

Published on

मैनपुरी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कुरावली थाना क्षेत्र के अकबरपुर झाला गांव निवासी और दिल्ली में एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) में तैनात इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने स्थानीय पुलिस और दबंगों पर उनके परिवार को प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। कुलदीप सिंह ने बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अपने परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

कुलदीप सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ दबंग लोग, खासतौर पर ग्राम प्रधान के इशारे पर, उनके परिवार को निशाना बना रहे हैं। स्थानीय पुलिस इन दबंगों के साथ मिलीभगत कर रही है। उनका कहना है कि ग्राम प्रधान के प्रभाव में आकर पुलिसकर्मी झूठे मुकदमे दर्ज करने की धमकी देते हैं और उनके घर में जबरन घुसकर महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हैं। कई बार थाना कुरावली में शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

छोटे भाई के साथ घटना
सबसे गंभीर आरोप कुलदीप ने अपने छोटे भाई के साथ हुई घटना को लेकर लगाए। उन्होंने बताया कि बुधवार को उनका भाई ग्रेजुएशन की परीक्षा देने जा रहा था, तभी एक बिना नंबर की काली गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों ने उसे बीच रास्ते से जबरन उठाकर गाड़ी में डाला और बुरी तरह पीटा। बाद में उसे रास्ते में ही छोड़ दिया गया। इस मारपीट में उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। कुलदीप का दावा है कि यह सब ग्राम प्रधान के इशारे पर किया गया।

यह स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को ड्यूटी से छुट्टी लेकर अपने गांव लौटना पड़ा। बुधवार को वह अपनी वर्दी में मैनपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल मिठास को एक शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की।

निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
मामला सामने आने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने पीड़ित को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आरोपों की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर पुलिसकर्मी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...