12 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलआईपीएल से धोनी के रिटायरमेंट पर सस्पेंस खत्म, सीएसके ने बताया माही...

आईपीएल से धोनी के रिटायरमेंट पर सस्पेंस खत्म, सीएसके ने बताया माही का फ्यूचर प्लान!

Published on

नई दिल्ली

भारत के दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी 43 साल की उम्र में भी आईपीएल खेल रहे हैं। धोनी को लेकर कहा जा रहा है कि यह उनका आखिरी सीजन है। धोनी फिलहाल पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। आईपीएल 2025 में सीएसके का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है और टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। सिर्फ इतना ही धोनी के खुद फॉर्म भी इस समय उनका साथ नहीं दे पा रही है। ऐसे में उनके टीम में होने पर भी सवाल उठने लगे हैं।

इसके बावजूद सीएसके के फैंस धोनी के लिए अभी भी टीम को पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। इस सीजन में सीएसके को अभी दो मैच और खेलने हैं। ऐसे में फैंस में यह जानने की कौतूहल मची है कि क्या धोनी इसके बाद अब येलो जर्सी दोबारा फिर नजर आएंगे या फि नहीं। क्या सीएसके के एक युग का अंत होने वाला, लेकिन इस बीच टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जो खबर सामने आई उससे जान सीएसके और धोनी फैंस झूम उठेंगे।

आईपीएल 2026 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी?
धोनी को लेकर फिलहाल सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या वह आईपीएल 2026 में सीएसके के लिए मैदान पर उतरेंगे या फिर नहीं। रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजी के लोगों का मानना है कि धोनी अभी टीम को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। टीम में अभी भी कई चीजें ठीक करनी हैं, जिसके लिए धोनी का मार्गदर्शन जरूरी है। अगर ऐसा होता है तो धोनी निश्चित रूप से आईपीएल 2026 में खेलते हुए दिख सकते हैं।

ऐसा नहीं है कि एमएस धोनी से आईपीएल रिटायरमेंट को लेकर सवाल नहीं पूछे गए हैं। एक मैच के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या आईपीएल 2025 उनका आखिरी सीजन है। इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि इस पर वह कुछ समय बाद फैसला लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर भी बात की थी। धोनी का मानना है कि आईपीएल में आगे खेलना है या फिर नहीं ये उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...