15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यगांव में पहरा देती रही पुलिस और खेत में हो गया 'मिलन...

गांव में पहरा देती रही पुलिस और खेत में हो गया ‘मिलन समारोह’, एक नहीं… 5 बालिका बनीं वधू

Published on

भीलवाड़ा:

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के कोटडी गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पुलिस की सख्ती के बावजूद, यहां 5 नाबालिग लड़कियों की शादी करा दी गई। यह शादियां चोरी-छिपे खेतों में की गईं। प्रशासन और पुलिस बाल विवाह रोकने की पूरी कोशिश कर रहे थे, लेकिन परिवार वाले खेत में शादी करने में सफल रहे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

SHO की शिकायत पर मामला दर्ज
कोटडी थाने के SHO ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने गोपाल पुत्र भैंरू गाडरी और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग लड़कियों में से 4 गोपाल की बेटियां हैं और एक उसकी भांजी है। सदर थाने के हेड कांस्टेबल जय प्रकाश शर्मा इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह शिकायत कोटडी थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने दर्ज कराई है। शिकायत में नाबालिग जोड़ों के मंदिर में धोक लगाने की बात कही गई है।

गोकलपुरा गांव के कहने वाले पांच जोड़े
कोटडी पुलिस की रिपोर्ट और शुरुआती जांच से पता चला है कि सभी पांच जोड़े गोकलपुरा गांव के हैं। मामले की जांच जारी है। हेड कांस्टेबल जय प्रकाश शर्मा का कहना है कि बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी है। प्रशासन और सामाजिक संगठनों को मिलकर इस समस्या पर काम करना होगा, ताकि बाल विवाह जैसी बुरी प्रथा को रोका जा सके।

अबूझ सावे के दौरान पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि बाल विवाह रोकने के लिए अबूझ सावे (वह दिन जब बिना मुहूर्त देखे शादी होती है) के दौरान प्रशासन ने बहुत सख्ती की थी। सामाजिक संस्थाओं और NGO (गैर-सरकारी संगठन) ने जागरूकता अभियान चलाया था। गांवों में संभावित जगहों पर निगरानी भी रखी गई थी। लेकिन, इतना सब करने के बाद भी बाल विवाह करने वालों ने खेतों में शादियां कर लीं।

बूंदी जिले में भी हुई थी कार्रवाई
इससे पहले, बूंदी जिले में भी अक्षय तृतीया पर सबसे बड़ी कार्रवाई की गई थी। वहां 14 बाल विवाह रुकवाए गए थे। अक्षय तृतीया से पहले प्रशासन ने गेंडोली, रायथल, इंदरगढ़ और बसौली थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। इन बाल विवाहों पर कोर्ट से रोक (स्टे) जारी करवा दिया गया था। इस कार्रवाई से ग्रामीण इलाकों में हड़कंप मच गया था। यह बाल विवाहों के खिलाफ प्रशासन और पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई थी। बाल विवाह रोकने के इस अभियान में धर्मगुरुओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामराज्य विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान ने ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन’ नेटवर्क के तहत अलग-अलग धर्मों के पुजारियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया, जो बहुत सफल रहा।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...