24.9 C
London
Tuesday, July 1, 2025
Homeखेलविराट कोहली को भारत रत्न दो… सचिन तेंदुलकर की तरह होगा सम्मान,...

विराट कोहली को भारत रत्न दो… सचिन तेंदुलकर की तरह होगा सम्मान, किसने उठाई मांग?

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। विराट के इस फैसले से दुनियाभर के क्रिकेट फैंस हैरान थे। दिग्गजों ने भी विराट के इस फैसले पर सवाल खड़े किए थे। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने विराट कोहली को देश का सबसे बड़ा खिताब देने की मांग की है।

विराट को भारत रत्न देने की मांग
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने विराट कोहली को भारत रत्न देने की बात कही है। कोहली ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। रैना ने सरकार से यह मांग कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद की है। सचिन तेंदुलकर अकेले भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्हें 2014 में भारत रत्न मिला था। रैना ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि विराट कोहली ने भारत और भारतीय क्रिकेट के लिए जो कुछ भी किया है, उसके लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। भारत सरकार को उन्हें भारत रत्न देना चाहिए।

14 साल के करियर का किया अंत
विराट कोहली ने हाल ही में 14 साल के टेस्ट करियर को अलविदा कहा है। कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने से उनके फैंस हैरान हैं। आरसीबी के फैंस बड़ी संख्या में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सफेद जर्सी पहनकर आए। वे कोहली को आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से पहले ट्रिब्यूट दे रहे थे। स्टेडियम में फैंस ने एक बड़ा बैनर लगाया था। उस पर लिखा था, ‘हम सब विराट कोहली से प्यार करते हैं। रेड बॉल क्रिकेट को फिर से रोमांचक बनाने के लिए धन्यवाद।’

शानदार रहा है करियर
विराट कोहली ने 2011 में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए। कोहली ने 31 अर्धशतक और 30 शतक भी लगाए। कोहली टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तान रहे। उन्होंने 68 मैचों में भारत का नेतृत्व किया। उनमें से 40 में जीत हासिल की। उनकी कप्तानी में भारत आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 पर भी पहुंचा। भारत 42 महीनों तक इस स्थान पर बना रहा। विराट कोहली पहले ही टी20आई से भी संन्यास ले चुके हैं। लेकिन वे ODI खेलते रहेंगे। उनसे 2027 का वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीद है।

Latest articles

PMC: पुणे महानगरपालिका में काउंसलर और लैब टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती 30 जून से 7 जुलाई तक करें आवेदन

PMC : पुणे महानगरपालिका (PMC) ने 2025 में काउंसलर और लेबोरेटरी टेक्नीशियन के पदों को...

IND vs ENG:जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट में खेलेंगे इंग्लैंड से मिली हार के बाद टीम इंडिया का बड़ा फ़ैसला

IND vs ENG: इंग्लैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के...

Mangal Gochar 2025:इन 3 राशियों की चमकेगी क़िस्मत धन करियर और सेहत में होगा ज़बरदस्त सुधार

Mangal Gochar 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल ने आज 30 जून 2025 को रात...

More like this

Asia Cup 2025: पहलगाम हमले के बाद भी होगा एशिया कप भारत-पाक भिड़ंत सितंबर में UAE में होंगे सभी मुक़ाबले

Asia Cup 2025:पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंध और बिगड़...

T20 Cricket Rule:T20 क्रिकेट में अब बदलेंगे पावरप्ले के नियम! ICC का बड़ा बदलाव जुलाई से लागू

T20 Cricket Rule: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने T20 क्रिकेट में पावरप्ले के नियमों...

बुमराह को लेकर गंभीर का बड़ा अपडेट फैन्स को लगा झटका

बुमराह को लेकर गंभीर का बड़ा अपडेट फैन्स को लगा झटका,हेडिंग्ले में मिली करारी...