भेल भोपाल।
बीएचईएल बोर्ड ने वित्तवर्ष 2024-25 का उत्पादन एवं लाभांश की घोषणा कर दी है, उत्पादन जहा पिछले वर्ष 2023-24 में 23392.78 करोड़ का हुआ था वहीं 2024-25 में 28339.48 करोड़ का उत्पादन हुआ है जो लगभग पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 21.14 फीसदी अधिक उत्पादन हुआ है। लाभांश वित्तवर्ष 2023- 24 में 263 करोड़ रुपए था, जो बढ़कर 2024-25 में 512 करोड़ हुआ है जो पिछले वर्ष की तुलना में 94.67 फीसदी अधिक है। हैवी इलेक्ट्रिकल्स श्रमिक ट्रेड यूनियन (एचएमएस) के महामंत्री अमर सिंह राठौर ने भेल प्रबंधन से मांग की है कि जून कें प्रथम सप्ताह में ज्वाइंट कमेटी की बैठक बुलाकर पीपीपी और एसआईपी का फैसला किया जाए, यदि ज्वाइंट कमेटी की बैठक का शैडृयूल तय नही हो पा रहा है तो पीपीपी एवं एसआईपी दोनों मिलाकर कम से कम 40 हजार रुपए का अग्रिम भुगतान किया जाए।
