7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान को समर्थन के बाद अब खलीफा एर्दोगन ने कश्मीर पर घुसाई...

पाकिस्तान को समर्थन के बाद अब खलीफा एर्दोगन ने कश्मीर पर घुसाई नाक, शहबाज के साथ बातचीत में उठाया मुद्दा, मदद की पेशकश

Published on

अंकारा

तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने एक बार फिर कश्मीर के मुद्दे में अपनी नाक घुसाने की कोशिश की है। एर्दोगन ने शनिवार 17 मई को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात की और इस दौरान कश्मीर मामले में मध्यस्थ बनने की इच्छा जताई। इस मामले में भारत का स्टैंड साफ है कि कश्मीर का मुद्दा नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच द्विपक्षीय मु्द्दा है और इसमें किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है। बातचीत के बाद एर्दोगन ने कहा, ‘हमने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ कश्मीर मुद्दे पर व्यापक बातचीत की और सहायता के तरीके तलाशे।’

तुर्की के राष्ट्रपति ने आगे कहा, ‘मुद्दों पर संतुलित दृष्टिकोण दोनों पक्षों को समाधान के करीब ला सकता है और नए सिरे से तनाव को रोकने में मदद कर सकता है।’ उन्होंने सुझाव दिया कि दोनों पड़ोसी देश बातचीत की मेज पर आएं। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वार्ता और आतंकवाद एक साथ नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए केवल दो मुद्दे बचे हैं – आतंकवाद और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) को भारत को वापस करना।

कश्मीर पर एर्दोगन ने लांघी सीमा
एर्दोगन एक कदम आगे निकल गए और अंतरराष्ट्रीय संगठनों की भागीदारी के साथ कश्मीर मुद्दे के लिए मानवाधिकार-आधारित समाधान की अपील कर डाली। उन्होंने कहा, ‘तुर्की के रूप में हम ऐसे समाधान की उम्मीद करते हैं, जो मानवाधिकारों का सम्मान करता हो और जिसमें अंतरराष्ट्रीय निकायों की रचनात्मक भागीदारी शामिल हो।’

‘तुर्की भूमिका निभाने को तैयार’
एर्दोगन ने आगे कहा, ‘अगर अनुरोध किया जाता है तो तुर्की अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। हम शांति चाहते हैं।’ यह पहली बार नहीं है जब एर्दोगन ने कश्मीर मुद्दे को लेकर टिप्पणी की है। इसके पहले वे संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा उठा चुके हैं, जिस पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है। नई दिल्ली ने लगातार कहा है कि कश्मीर उसका आंतरिक मामला है और इसमें किसी की मध्यस्थता स्वीकार नहीं है।

तुर्की की पाकिस्तान से दोस्ती
एर्दोगन की कश्मीर पर ताजा टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब पाकिस्तान के साथ हालिया सैन्य संघर्ष में तुर्की की भूमिका को लेकर भारत में गुस्सा है। तुर्की ने पाकिस्तान को ड्रोन उपलब्ध कराए थे, जिसका इस्तेमाल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के खिलाफ किया गया था। पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्की का बड़े पैमाने पर बहिष्कार का आह्वान हो रहा है। साल 2023 में तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप के दौरान भारत मदद पहुंचाने वाले शुरुआती देशों में था। नई दिल्ली ने तत्काल मानवीय सहायता देने के लिए ‘ऑपरेशन दोस्त’ शुरू किया था।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...