12 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलकेएल राहुल की मेहनत बेकार… साई सुदर्शन के शतक से जीती गुजरात,...

केएल राहुल की मेहनत बेकार… साई सुदर्शन के शतक से जीती गुजरात, तीन टीमों की प्लेऑफ में एंट्री

Published on

नई दिल्ली:

आईपीएल 2025 में एक साथ तीन टीमों की प्लेऑफ में जगह पक्की हो गई है। सीजन के 60वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार मिली। इस जीत ने शुभमन गिल की गुजरात को 18 पॉइंट के साथ प्लेऑफ में पहुंचा दिया। इसके साथ ही 17-17 पॉइंट के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स भी प्लेऑफ में पहुंच गई है। पहले खेलते हुए दिल्ली ने 3 विकेट पर 199 रन बनाए। गुजरात ने 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया। साई सुदर्शन ने 108 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान गिल के बल्ले से 93 रन निकले।

गुजरात का विकेट ही नहीं गिरा
दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक भी विकेट नहीं ले पाए। पहले ही ओवर में साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने अपने इरादे साफ कर दिए। 61 गेंदों की अपनी पारी में साई सुदर्शन ने 12 चौके और 4 छक्के मारे। वहीं शुभमन गिल के बल्ले से 53 गेंद पर 3 चौके और 7 छक्के निकले। इस जीत ने गुजरात को 18 पॉइंट के साथ टेबल में टॉप पर भी पहुंचा दिया है। अब प्लेऑफ में जाने के लिए तीन टीमों को बीच एक स्थान के लिए टक्कर है। इसमें मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल हैं।

केएल राहुल का शतक बेकार
दिल्ली कैपिटल्स के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल शतक ठोका। राहुल ने 65 गेंद में चार छक्कों और 14 चौकों से नाबाद 112 रन की पारी खेलने के अलावा अभिषेक पोरेल (30) के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 और कप्तान अक्षर पटेल (25) के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी करके दिल्ली को धीमी शुरुआत से उबारा और टीम के मजबूत स्कोर की नींव रखी। टाइटंस की ओर से अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने एक-एक विकेट चटकाया।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत धीमी रही। राहुल ने मोहम्मद सिराज के पहले ओवर में दो चौके मारे लेकिन फाफ डु प्लेसी 10 गेंद में सिर्फ पांच रन बनाने के बाद चौथे ओवर में अरशद खान की गेंद को मिड ऑन पर सिराज के हाथों में खेल गए। चार ओवर में दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 19 रन था। राहुल ने अगले ओवर में सिराज पर दो और चौके मारे और फिर कागिसो रबाडा का स्वागत दो छक्कों और एक चौके से करते हुए पावर प्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 45 रन तक पहुंचाया।

राहुल और पोरेल ने 90 रन जोड़े
अभिषेक पोरेल ने धीमी शुरुआत के बाद प्रसिद्ध कृष्णा पर छक्का मारा। राहुल ने राशिद खान पर चौके के साथ 35 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। पोरेल और राहुल ने इसके बाद रबाडा पर छक्के जड़े। राहुल ने साई किशोर की गेंद पर एक रन के साथ 12वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया। पोरेल ने इसी ओवर में सीधा छक्का भी जड़ा लेकिन अगली गेंद को कट करने की कोशिश में विकेटकीपर जोस बटलर को कैच दे बैठे। उन्होंने 19 गेंद का सामना करते हुए तीन छक्के और एक चौका मारा। राहुल और पोरेल ने 90 रन जोड़े।

किशोर ने 71 रन के स्कोर पर राहुल का अपनी ही गेंद पर कैच टपकाया। राहुल ने अगली दो गेंद पर भी चौके मारे। अक्षर ने 16वें ओवर में किशोर पर चौके और छक्के के साथ टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। वह हालांकि अगले ओवर में प्रसिद्ध की गेंद को थर्ड मैन पर किशोर के हाथों में खेल गए। राहुल ने 19वें ओवर में प्रसिद्ध पर छक्के और चौके के साथ 60 गेंद में शतक पूरा किया। राहुल ने अंतिम ओवर में सिराज पर लगातार दो चौके मारे जबकि ट्रिस्टन स्टब्स (21 रन*) ने छक्के के साथ टीम का स्कोर 200 के करीब पहुंचाया।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...