12.6 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान ने भारत के खिलाफ तैयार किया डोजियर, ना सही अंग्रेजी, ना...

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ तैयार किया डोजियर, ना सही अंग्रेजी, ना कोई सबूत, फिर करा बैठा इंटरनेशनल बेइज्जती

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और सेना ने मिलकर भारत के खिलाफ ‘डोजियर’ बनाया है। इस डोजियर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की प्रतिक्रिया और दूसरी घटनाओ को जिक्र करते हुए दिल्ली को ‘विलेन’ बनाने की कोशिश की गई है। पाकिस्तान ने इस डोजियर में खुद को पीड़ित और भारत को आक्रामक रवैया रखने वाला देश बताया है। हालांकि उसका ये डोजयर सामने आते ही औंधे मुंह गिर गया है। इसे तैयार करने में की गई गलतियां ही इसकी विश्वसनीयता को खत्म कर देती हैं। इससे पाकिस्तान को दुनिया में एक बार फिर शर्मिंदगी भी उठानी पड़ेगी।

डोजियर से मतलब किसी घटना से संबंधित दस्तावेज होते है। डोजियर को आमतौर पर अदालत में सबूत के तौर पर पेश किया जाता है या किसी जांच के दस्तावेज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। द संडे गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद के 18 पेज के इस दस्तावेज को जारी करने का मकसद दुनिया में पाकिस्तान के लिए सहानुभूति और समर्थन पैदा करना है।

डोजियर भी ना बना सका पाक!
रिपोर्ट दावा करती है कि असीम मुनीर और शहबाज शरीफ के अफसर अच्छा डोजियर बनाने में कामयाब नहीं हो सके। इसमें कमजोर सबूत, गलत स्पेलिंग और प्रोपेगेंडा भरा है। डोजियर में आरोप लगाया गया है कि भारत ने पहलगाम हमले की साजिश खुद रची। इस साजिश का मकसद पाकिस्तान पर सैन्य हमले का बहाना ढूंढना था। डोजियर में भारत पर धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने, नागरिकों पर हमले और झूठी कहानी बनाने का आरोप लगाया गया है।

डोजियर में भारत पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं लेकिन कोई सबूत नहीं दिया गया है। इस डोजियर में ना तो कोई फोटो है, ना कोई सैटेलाइट इमेज और ना ही किसी तीसरे पक्ष की कोई गवाही है। सबूत के नाम पर इसमें अंतर्राष्ट्रीय मीडिया की रिपोर्ट्स का जिक्र किया गया है। इन सबूत वाली रिपोर्ट का भी कोई स्क्रीनशॉट या लिंक नहीं दिया गया है। ऐसे में एक गंभीर मुद्दे पर ये दस्तावेज बचकाना और हास्यास्पद लगता है।

क्यों कमजोर है दस्तावेज
इस डोजियर में कई जगह खराब भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इसमें सही अंग्रेजी तक नहीं लिखी गई है। ऐसी गलतियों के बार-बार होने से ऐसा लगता है कि इसका जल्दबाजी में अनुवाद किया गया है। डोसियर की भाषा कभी पीड़ित होने की बात करती है तो कभी धमकी देती है। इसमेंजगह-जगह बिना सोचे-समझे आक्रामक बातें की गई है।

रणनीतिक रूप से पाकिस्तान का यह दस्तावेज ऐसा है, जो अपना नुकसान ज्यादा करता है। पूरे दस्तावेज में जोर दिया गया है कि भारत दोषी है। यह खुद ही फैसला सुनाने जैसा है। वहीं पाकिस्तान इसमें अपनी बड़ी सैन्य जीत का दावा भी कर रहा है और कह रहा है कि वह पीड़ित और भारत आक्रामक है। ऐसे में ये दोनों बातें भी विरोधाभासी हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...