12 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलये 'स्कैम' नहीं तो और क्या… लखनऊ के लिए फिर फेल हुए...

ये ‘स्कैम’ नहीं तो और क्या… लखनऊ के लिए फिर फेल हुए ऋषभ पंत, टीम की नाक कटा कर रख दी!

Published on

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का खराब फॉर्म जारी है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में खुद को बैटिंग ऑर्डर प्रमोट किया और तीसरे नंबर खेलने आए, लेकिन उनका यह दांव उल्टा पड़ गया। ऋषभ पंत सनराइजर्स के खिलाफ इस मुकाबले में सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 6 गेंद का सामना किया था, जिसमें एक चौका शामिल रहा। ऋषभ पंत को ईशान मलिंगा ने अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लेकर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

ऋषभ पंत के जल्दी आउट होने के साथ ही टीम के मालिक संजीव गोयनका भी बुरी तरह से हताश नजर आए। पंत के आउट होने के साथ संजीव गोयनका अपनी जगह पर से उठ गए। पंत का इस सीजन में एक बार फिर से फ्लॉप रहने के कारण संजीव गोयनका का चेहरा बुरी तरह से उतर गया। खुद पंत भी आउट होने के बाद काफी दुखी नजर आ रहे थे।

पूरे सीजन में शांत रहा है पंत का बल्ला
आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपरजायंट्स की कप्तानी करने वाले ऋषभ पंत इस पूरे सीजन में फेल रहे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ को मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने दमदार शुरुआत की थी। टीम का पहला विकेट 115 रन के स्कोर पर गिरा। इस अच्छी शुरुआत के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत खुद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे, लेकिन उनका यह दांव उल्टा पड़ गया।

पंत से पहले टीम के लिए मिचेल मार्श और मार्कल ने धमाकेदार बल्लेबाजी की थी। मिचेल मार्शन ने लखनऊ के लिए 39 गेंद में 65 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मार्करम ने 38 गेंद में 61 रनों का योगदान दिया। इस मुकाबले में सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...