14.4 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत-रूस करेंगे ढाका में खेल! बांग्लादेश आर्मी चीफ के मॉस्को दौरे से...

भारत-रूस करेंगे ढाका में खेल! बांग्लादेश आर्मी चीफ के मॉस्को दौरे से बढ़ी दिल्ली की उम्मीदें, यूनुस की बढ़ सकती है टेंशन

Published on

ढाका

बांग्लादेश में बीते साल अगस्त के बाद से लगातार बदलाव देखने को मिले हैं। 5 अगस्त, 2024 को शेख हसीना के ढाका छोड़ने के बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार चल रही है। यूनुस की सरकार बनने के बाद चीन और पाकिस्तान ने अपना प्रभाव ढाका में बढ़ाने की कोशिश की है। वहीं अमेरिका की मदद से बांग्लादेश-म्यांमार के बीच मानवीय गलियारे की योजना पर भी काम चल रहा है। इस सबके बीच बांग्लादेश के आर्मी चीफ जनरल वकार उज जमां ने रूस यात्रा हुई है, जो ना सिर्फ ढाका बल्कि भारत के लिहाज से भी अहम है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश में राजनीति के साथ-साथ सेना में भी उठापटक की खबरें आती रही हैं। सेना में तख्तापलट की साजिश की अपुष्ट रिपोर्ट हालिया समय में सामने आई है। यह तख्तापलट जनरल वकार जमां के खिलाफ हो सकता है। ऐसे समय जनरल जमां की रूस यात्रा और खास हो जाती है। वकार जमां ने 7 अप्रैल को रूस का दौरा किया था। मॉस्को में उन्होंने रूसी उप रक्षा मंत्री जनरल फोमिन, आर्मी चीफ जनरल ओलेग साल्युकोव के अलावा रक्षा फर्मों रोस्टेक, रोसोबोरोनएक्सपोर्ट और रोसाटॉम के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

बांग्लादेशी जनरल का रूस दौरा
रूसी रक्षा मंत्रालय ने जमां की यात्रा पर कहा कि दोनों पक्षों ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की है। रूस और बांग्लादेश की सेनाओं के बीच संबंधों को मजबूत करने पर भी बात हुई। जमा के दौरे के बाद रूसी जहाज बांग्लादेश पहुंचे। 50 वर्षों में पहली बार रूसी नौसेना के जहाज बांग्लादेश गए। ऐसे में दोनों के लिए ही यह महत्वपूर्ण है।

जमां की मॉस्को यात्रा ऐसे समय हुई, जब अमेरिका अफसर लगातार ढाका का दौरा कर रहे हैं क्योंकि उनकी म्यांमार में दिलचस्पी है। वहीं यूनुस ने चीन की यात्रा की है और पाकिस्तान के कई शीर्ष अधिकारियों की मेजबानी की है। चीन ने बांग्लादेश मे भारी निवेश का वादा किया है तो यूनुस सरकार ने पाकिस्तान के साथ जुड़ाव के लिए दरवाजे खोल दिए हैं।

जमां को रूस जाकर क्या मिला?
बांग्लादेश की सरकार और ज्यादातर संस्थान इस वक्त कट्टरपंथी ताकतों के आगे नतमस्तक दिख रहे हैं। बांग्लादेश में फिलहाल सेना को ही कट्टरपंथी विरोधी माना जा रहा है। इसलिए सेना को अक्सर इस्लामवादियों के विरोध का भी सामना करना पड़ता है। जनरल जमां ने इस तरफ कई बार इशारा भी किया है। ऐसे में जमां की रूस यात्रा ने एक साथ तीन उद्देश्यों को पूरा किया।

जनरल जमां ने रूस का दौरा करते हुए यूनुस की अंतरिम सरकार को संकेत दिया कि सेना जरूरत पड़ने पर सत्ता संभाल सकती है। दूसरा लक्ष्य चीन की उपस्थिति को संतुलित करना था। बांग्लादेश अपनी सैन्य खरीद का 70% चीन से करता है। इसमें रूस को शामिल करने की कोशिश जमां ने की है। जमां की यात्रा का तीसरा लक्ष्य यह दिखाना था कि बांग्लादेश किसी भी गुट में ना जाकर अपनी रणनीतिक स्वायत्तता बनाए रखना चाहता है और सैन्य गठबंधनों में विविधता लाना चाहता है।

भारत के लिए कैसे है अच्छी खबर
भारत और रूस से बांग्लादेश का खास रिश्ता है। 1971 में बांग्लादेश की आजादी में भारत के अलावा रूस का भी अहम समर्थन था। फिलहाल रूस बांग्लादेश के रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र का निर्माण कर रहा है। यह देश की सबसे महंगी बुनियादी ढांचा परियोजना है। इसमें कुछ भारतीय घटक भी शामिल हैं। ऐसे में भारत-रूस जनरल जमां के साथ मिलकर काम कर सकते हैं। इससे भारत को फिर से बांग्लादेश में पैर जमाने का मौका मिल सकता है। हसीना सरकार में भारत का ढाका में अच्छा प्रभाव था। जमां और रूस के जरिए भारत को अगर चीन-पाकिस्तान का ढाका में प्रभाव कम करने का मौका मिलता है तो ये भारत के लिए बड़ी कामयाबी हो सकती है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...